फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो और टेंपो की टक्कर में घायल शबाना ने भी तोड़ा दम

Sun, 24 Nov 2019 09:03 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी के बाईपास पर शनिवार देर रात गेस्ट हाउस के बाहर खड़े टेंपो और स्कार्पियो की टक्कर में घायल ननद-भाभी की मौत के बाद एक घायल युवती शबाना ने भी दम तोड़ दिया। रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उन्हें परिवार वालों को सौंपा। 
विज्ञापन


एक साथ तीन शवों को देख परिवार में कोहराम मच गया। इधर, घटना के बाद भीड़ द्वारा दबोचे गए चालक और हिरासत में ली गई गाड़ी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर बी निवासी अफजाल का परिवार शनिवार रात को नगला पटवारी के बाईपास स्थित जीआर गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह में गया था।

देर रात करीब 11 बजे वापसी में एक टेंपो में अफजाल की 35 वर्षीय पत्नी  शमीम, 12 वर्षीय चचेरी बहन फरहीन पुत्री मुश्ताक निवासी नगला मैवाती, नरौली, मथुरा के अलावा साली शबाना, आफताब, समरीन, शमीन एक टेंपो में सवार हो गए थे। कुछ लोग दूसरे टेंपो में सवार होने की तैयारी में थे। तभी पीछे बरौला की ओर से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। 
विज्ञापन


स्कार्पियो सवार तीन लोग उसमें से उतर कर भाग गए, जबकि चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल भेजा। यहां शमीम व चचेरी बहन फरहीन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उपचार के दौरान शबाना ने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार अन्य घायलों का इलाज जारी है। 

तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले कर दिया है। स्कार्पियो चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्कार्पियो जवां के फरीदपुर की बताई जा रही है। पुलिस उसके मालिक तक पहुंचने को प्रयासरत है।

शवों को देख फफक उठे लोग

खुशहाल परिवार को हादसे ने एक साथ तीन मौतों का गम दे दिया। घटना की सूचना पाते ही मृत फरहीन के पिता मुश्ताक सहित अन्य परिवारीजन मथुरा से देर रात को अलीगढ़ आ गए। मासूम सहित हादसे के मृतकों को खफन में लिपटा देख हर कोई फफक उठा। मुश्ताक ने बताया कि बेटी शादी समारोह में शामिल होने के लिए ही अलीगढ़ आई थी। मगर, क्या पता था कि यहां से वह कभी अपने घर वापस नहीं जा सकेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें