डीपीएस सीनियर विंग में यातायात जागरुकता अभियान के तहत छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह, क्षेत्रीय सहायक परिवहन अधिकारी, दिनेश कुमार सिंह व राजेश राजपूत व इंडियन हेड इंजरी फ ाउंडेशन‘ के सहायक अरुण श्रीवास्तव ने सभी को रोड सुरक्षा नियमों के बारे में अवगत कराया।
निपुण सिंह ने सड़क दुर्घटना नियंत्रण का संदेश व रक्षित वार्ष्णेय ने रोचक तथ्यों से सभी का ज्ञान वर्धन किया। यश वर्धन ने समाचारों के माध्यम से सभी को अवगत कराया तो वहीं रजत माहेश्वरी ने सड़क सुरक्षा सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के माध्यम से सभी का ज्ञानवर्धन किया। दिया वार्ष्णेय ने अंतर्राष्ट्रीय यातायात और सड़क सुरक्षा को सुलभ बनाने के लिए सड़क संकेतों , चिह्नों और प्रतीकों की अंतर्राष्ट्रीय एकरूपता जुड़े विभिन्न तथ्यों को उजागर किया।
इस अवसर पर छात्रों ने सड़कदुर्घटना: कारण और रोकथाम के उपाय विषय पर स्लोगन, पैटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चयनित छात्रों को पुरस्कार दिया गया। इंडियन हेड इंजरी फ ाउंडेशन‘ के सहायक अरुण श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को बताया कि बसों में स्पीडोमीटर, वायरलैस, अग्निशामक यंत्र व प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स की व्यवस्था होनी चाहिए। परिचालक वाहनों के दरवाजे बंद रखें।
छात्र का कोई अंग बाहर न हो। विक्रम सिंह व दिनेश कुमार सिंह ने छात्रों को कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता आएगी व इसकी नजरंदाजी से होने वाले खतरनाक हादसों से भी बचना सुलभ होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी उपाध्याय ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। एकाग्रता भंग होने पर दुर्घटना हो सकती है। गति सीमा को नियंत्रित रखते हुए यातायात के नियमों का पालन करें।