फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी: ट्रेन में बम की सूचना, मची खलबली, संदिग्ध व्यक्ति के बैग में जो मिला देखते रह गए सब

Sun, 16 Nov 2025 10:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना  पर ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। संदिग्ध व्यक्ति को नीचे उतारा गया। आरपीएफ, जीआरपी, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, डॉग स्क्वाड व सिविल पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर तलाशी लेती टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से बिहार जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री के पास बम होने की सूचना पर अलीगढ़ स्टेशन पर खलबली मच गई। आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को ट्रेन से उतार लिया। तलाशी में उसके बैग से अमरूद, कोल्ड ड्रिंक व मिठाई के डिब्बे मिले। इसके अलावा कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। युवक अपने माता- पिता को लेने बिहार जा रहा था। घंटों पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह ने बताया कि 15 नवंबर रात करीब 11:05 बजे डिवीजन कंट्रोल प्रयागराज से सूचना मिली कि नई दिल्ली से बिहार जा रही गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में एक व्यक्ति यात्रा कर रहा है, उसके पास बम जैसी कोई वस्तु होने की आशंका है। इस सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी, क्राइम इंवेस्टिगेशन, डॉग स्क्वाड व सिविल पुलिस के साथ ट्रेन के स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचने पर चेकिंग की गई।

कंट्रोलर से मिली सूचना व संदिग्ध व्यक्ति के भेजे गए फोटो के आधार पर ट्रेन के इंजन से दूसरे जनरल कोच की सीट संख्या 247503/ सी पर बैठे यात्री को उसके सामान के साथ ट्रेन से नीचे उतार लिया गया। हालांकि बैग में तलाशी के दौरान तीन अमरूद, एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल, दो मिठाई के डिब्बे आदि सामान मिला। युवक ने पूछताछ में खुद की पहचान सुशील सैनी निवासी ग्राम बिचखाना, थाना अरेर, जिला मधुबनी ( बिहार ) बताया। 
विज्ञापन


यह भी बताया कि वह फरीदाबाद में डबुआ फल मंडी में दुकान नंबर 62 पर काम करता है। वह अपने माता-पिता को गांव से लाने के लिए ट्रेन से जा रहा था। आरपीएफ के सहायक आयुक्त के अनुसार युवक के पास से आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। जीआरपी व आरपीएफ ने पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें