फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दीनदयाल से भागकर कासिमपुर पहुंचा संक्रमित मरीज

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित एक 26 वर्षीय मरीज सुबह भाग गया। बाद में कासिमपुर से पकड़कर मरीज को लाया गया है।
विज्ञापन

कासिमपुर के 26 वर्षीय मरीज को सोमवार को पंडित दीनदयाल अस्पताल के एल-2 में भर्ती किया गया था। सुबह 6 बजे सिस्टर उसे देखने गई थी। उस समय वह काफी स्वस्थ लग रहा था। सिस्टर के निकलने के बाद वह अचानक गायब हो गया। उसकी सूचना पुलिस को दी गई। मरीज यहां से भागकर कासिमपुर स्थित अपने आवास पर पहुंच गया था। ठेकेदार से संपर्क कर उसका पता लगाया गया। अब मरीज फिर से अस्पताल पहुंच गया है।
विज्ञापन

अस्पताल के सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि मरीज नशे का सेवन करता था। पहले वह जीवन ज्योति में भर्ती था। वहां से दिक्कत होने पर यहां भेजा गया था। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वह अस्पताल में आ गया है और उसका उपचार चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल है कि मरीज कासिमपुर कैसे पहुंचा। ऑटो या किसी अन्य वाहन से गया होगा तो उसके साथ बैठे लोग संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें