फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पीएसी बटालियन में तैनात होंगे दो चिकित्सक

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम चंद्र भूषण सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
38 वीं वाहिनी पीएसी में पिछले दिनों एक दर्जन से अधिक जवानों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। होम क्वारंटीन किये गए इन जवानों की समुचित देखभाल के लिए डीएम ने यहां दो डॉक्टरों की तैनाती के आदेश दिए हैं। उन्होंने एसीएम को संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दीन दयाल अस्पताल में 250 बेड का एल-2 का वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि जिले में लक्षण रहित 36 व्यक्ति कोविड-19 से पॉजिटिव आये हैं। निर्देश दिये कि पॉजिटिव मरीजों के संपर्क की गहनता से जांच की जाए। सैंपल लेने के लिए लगाए 30 लैब टेक्नीशियन के रहने व खाने का प्रबंध करने के निर्देश दिए। प्रोटोकॉल के अनुसार पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट, गल्बस आदि उपकरण कराने के भी निर्देश दिये। प्राथमिक संपर्कियों के सैंपल लेने हेतु मोबाइल टीमों को भी सक्रिय किया जाए। थानावार मजिस्ट्रेट एवं सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत सैंपलिंग कराएं।
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पीएसी जवानों के लिए चिकित्सक सुबह व शाम संक्रमित मरीजों की जांच करें। उन्होंने निर्देश दिये गये कि अपर नगर मजिस्ट्रेट(द्वितीय), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पं दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से समन्वय स्थापित करते हुये चिकित्सालय में 250 बेड क्षमता का एल-2 वार्ड तैयार कराया जाए। मुख्य चिकित्साधिकारी लक्षण रहित कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के लिये एल-1 अस्पताल को सक्रिय करें। सैंपलिंग के दौरान मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि औपचारिकताएं पूर्ण की जाएं। बैठक में बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें