फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवार्ड सेरेमनी में बॉलीवुड एक्ट्रेस थीम पर सदस्याओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

विज्ञापन
इनरव्हील क्लब झलक अवार्ड सेरेमनी के कार्यक्रम में मौजूद क्लब की सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब से संबद्ध इनरव्हील क्लब झलक अलीगढ़ की अवार्ड सेरेमनी बुधवार को शहर के सिटी क्लब में बॉलीवुड एक्ट्रेस थीम पर आयोजित की गई। सदस्याओं ने बॉलीवुड एक्ट्रेस थीम पर विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की मुख्य अथिति अपकमिंग डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. दिव्या लहरी तथा सीजीआर नाजमा मसूद रहीं। अवॉर्ड सेरेमनी का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन

सभी सदस्यों ने उदिता जी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। अवॉर्ड सेरेमनी के बीच क्लब के सदस्यों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। डॉ. दिव्या लहरी ने क्लब के सदस्यों को विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया। क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों को अलग-अलग खिताबों से नवाजा गया। सीजीआर नाजिमा मसूद ने क्लब के सदस्यों की लगन एवं मेहनत की सराहना की। अवार्ड सेरेमनी में ज्वैल ऑफ क्लब का अवार्ड काजल धीरज और एक्सीलेंट अवार्ड चारु चौहान को मिला। इस मौके पर डॉ. अंशु सक्सेना, कोकिला, श्रुति, भावना, कृति, भावना, शक्ति, पूनम, रेशु, लक्ष्मी, भारती, रुचि, रेखा, रश्मि, ममता, मोनिका, गुंजन, रूपाली, प्रेक्षा, राखी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें