बहुजन समाज पार्टी के नेता इलियास चौधरी बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली। वह अब बसपा की हाथी की सवारी छोड़कर रालोद का हैंडपंप चलाएंगे। दिल्ली से इलियास चौधरी ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि रालोद की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि वह पिछले 11-12 साल से राजनीति में हैं। वर्ष-2017 में उन्होंने अतरौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें जीत तो नहीं मिली थी, लेकिन जनता का काफी उन्हें प्यार मिला था। इलियास चौधरी ने कहा कि अलीगढ़ आने के बाद वह आगे की रणनीति बनाएंगे। मुंबई में इलियास चौधरी का व्यापार है।