स्टेडियम में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्विमिंग पूल, योग, जिम जैसी खेल सुविधाएं खिलाड़ियों को मिलेंगी। स्टेडियम को संचालित करने के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह स्टेडियम स्मार्ट सिटी लिमिटेड बना रही है।
अलीगढ़ के नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 50 करोड़ से बन रहा इंडोर स्टेडियम दिसंबर तक बनकर तैयार होगा। स्टेडियम निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि स्टेडियम का उद्घाटन किसी बड़ी प्रतियोगिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
इस स्टेडियम में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्विमिंग पूल, योग, जिम जैसी खेल सुविधाएं खिलाड़ियों को मिलेंगी। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने बताया कि स्टेडियम को संचालित करने के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह स्टेडियम स्मार्ट सिटी लिमिटेड बना रही है। बैठक में इंडोर स्टेडियम के रखरखाव और सुख-सुविधाओं को बरकरार रखने के लिए इसकी जिम्मेदारी एजेंसी को देने का निर्णय लिया गया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के पीछे बन रहे स्टेडियम में फिनिशिंग का काम बचा है। दिसंबर में स्टेडियम में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ी संतोष कुमार, फरहान, अयान, विराट ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कोई स्विमिंग पूल नहीं है, जो सरकारी हो। इस इनडोर स्टेडियम के बनने से जिले में यह कमी भी पूरी हो जाएगी।