इंस्टीट्यूट ऑफ इंफ ोरमेशन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी अलीगढ़ के तत्वावधान में तृतीय मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी आवास पर डीएम डा. बलकार सिंह ने किया।
दौड़ सेंटर पाइंट मैरिस रोड, रामघाट रोड होते हुए पंचशील कॉलोनी रामघाट रोड स्थित आइआइएमटी अलीगढ़ कैम्पस पर समाप्त हुई। यहां पुरस्कार वितरण हुआ। मुख्य अतिथि आरएएफ के प्रेम सिंह राजपुरोहित, जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. पहल सिंह, आइआइएमटी सचिव पंकज महलवार, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, कोआर्डिनेटर डॉ. इंदु सिंह, सहायक समन्वयक कुलदीप गौड़ आदि ने विजयी धावकों को प्रतीक पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मिनी मैराथन 2016 का परिणामः आरएएफ वर्ग में रघुवीर सिंह प्रथम, कल्यान सिंह द्वितीय, बृजेश कुमार तृतीय रहे। बालक वर्ग में रवि कुमार प्रथम, श्याम द्वितीय, किशोर कुमार तृतीय, इरफ ान खां चतुर्थ, चेतन कुमार पांचवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मनीषा कुशवाह प्रथम, मनोरमा सिंह द्वितीय, निधि चौधरी तृतीय, पूनम चतुर्थ, पूजा वर्मा पांचवें स्थान पर रहे।