फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्तः एनसीआर के साथ-साथ अलीगढ़ में भी हाई अलर्ट

विज्ञापन
शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे को लेकर एनसीआर के साथ-साथ अलीगढ़ में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। आज गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व आज कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा। एनसीआर में आतंकी हमले के इनपुट के चलते सांप्रदायिक दृष्टि से अति संवेदनशील जनपदों में शुमार अलीगढ़ में विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। पांच जुलाई से जारी विशेष अलर्ट स्वतंत्रता दिवस पर भी जारी रहेगा। सेक्टर स्कीम के तहत 20 सेक्टरों में बांटकर यहां मजिस्ट्रेट व पुलिस के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। सभी प्रमुख बाजारों में कड़े सुरक्षा इंतजाम हैं तो रेलवे स्टेशन, बस अड्डे एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी मजिस्ट्रेट व पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। दिन में एक तरफ जहां रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान बीडीएस टीम के साथ चलाया गया। वहीं शाम को एसएसपी आकाश कुलहरि ने पुराने शहर व सिविल लाइंस इलाके में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षा बंधन पर्व एक साथ मनाए जाएंगे। इस मौके पर शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए पांच अगस्त से चल रही सेक्टर स्कीम के तहत सुरक्षा घेरा तंग कर दिया गया है। शहर को 20 सेक्टरों में बांटा गया है और शहर में पीएसी, आरएएफ के अलावा सीआरपीएफ को भी लगाया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था है। एएमयू समेत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फोर्स का सख्त पहरा है। शहर के मिश्रित आबादी वाले व संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी बुधवार सायं से भ्र्रमणशील रहे। अन्य थानों की फोर्स के साथ खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा।
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस को भी सक्रिय रह कर जाम न लगने देने एवं लोगों को सुविधा के अनुसार आवागमन करने देने के निर्देश दिये गए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह दस बजे से ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम निपटने के बाद सभी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को प्रमुख बाजारों के साथ सभी प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थल आदि पर भ्रमण कर पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने भी कहा है कि किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। दोपहर में स्टेशन पर सीओ तृतीय की अगुवाई में बीडीएस टीम से चेकिंग कराई गई है। शाम को शहर के सभी होटलों, सरायों व धर्मशालाओं में बाहरी व्यक्तियों के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के एक ही साथ पड़ने से आरपीएफ और जीआरपी को इस बार ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्कता बरतने के हाई कमान से निर्देश मिले हैं। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को जीआरपी-आरपीएफ, सिविल पुलिस, बम एवं डॉग स्क्वायड की टीमों ने चेकिंग की। यात्रियों के सामान को खोलकर चेक किया गया। अलीगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन और यात्रियों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के बैग आदि भी खुलवाकर देखे गए।
सीओ सिविल लाइंस अनिल समानिय सिविल पुलिस के साथ स्टेशन परिसर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। आरपीएफ-जीआरपी के जवानों को प्रति प्लेटफार्म के हिसाब से तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गाड़ी आते ही तुरंत चेकिंग के निर्देश दिए हैं। यात्रियों को जहरखुरान, जेब कतरों आदि के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें