फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी पर अशोभनीय टिप्पणी

Tue, 30 Apr 2019 01:19 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
क्रेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा नेता संदीप चाणक्य ने अमेठी की भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले एमए खान गांधी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर अलीगढ़ में ही रहने वाले आरोपी का कहना है कि किसी ने उसके मोबाइल का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य का कहना है कि एमए खान गांधी ने ‘अमेठी में स्मृति ईरानी ने खेत में लगी आग बुझाने के लिए खुद ही संभाला मोर्चा’ वाली खबर को शेयर कर अभद्र टिप्पणी की है। इससे उन्हें मानसिक आघात पहुंचा है। मालूम हुआ कि यह व्यक्ति अलीगढ़ में ही कहीं रहता है और अपने आप को एक अखबार का संपादक बताता है। भाजपा नेता ने एमए खान गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए ई-मेल से फेसबुक आईडी का स्क्रीन शॉट सबूत के तौर पर एसएसपी के पास भेजा है। दूसरी ओर एमए खान गांधी का कहना है कि उन्होंने स्मृति ईरानी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।



पूरे दिन उनका मोबाइल दूसरी जगह चार्जिंग पर लगा था। अगर उनकी फेसबुक आईडी से ऐसा कुछ हुआ तो खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो स्मृति ईरानी का एहसानमंद हूं। उन्होंने मेरे छोटे भाई का दिल्ली के एक स्कूल में एडमिशन कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें