फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बस स्टैंड पर यात्रियों से अभद्रता, हंगामा

Fri, 14 Apr 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा से अलीगढ़ आई बस के चालक-परिचालक ने बस को नए बस स्टैंड पर ले जाकर खड़ा कर दिया और विरोध करने पर यात्रियोें के साथ अभद्रता की। एआरएम अलीगढ़ का आदेश भी नहीं माना। थक-हारकर यात्रियों को दूसरी बस से पुराने बस स्टैंड पर भेजा गया।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने चालक-परिचालक पर कार्रवाई की बात कही है। बृहस्पतिवार दोपहर अलीगढ़ डिपो की बस संख्या यूपी 87 टी 1982 मथुरा के पुराने बस स्टैंड से सवारियां लेकर अलीगढ़ के लिए चली। चालक-परिचालक ने किसी यात्री को नहीं बताया कि बस गांधी पार्क स्थित पुराने बस स्टैंड पर नहीं जाएगी। चूंकि मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली बसें पुराने अड्डे जाती हैं, इसलिए यात्री भी केवल अलीगढ़ पूछकर सवार हो गए।

चालक ने जब बस को अलीगढ़ के नये बस अड्डे पर खड़ा किया, तो यात्रियों ने परिचालक से कारण पूछा। परिचालक ने कहा कि बस जयपुर मार्ग पर चलती है, इसलिए यहीं खड़ी होगी। यात्रियों ने विरोध किया तो चालक उखड़ गया और यात्रियों से भिड़ने को तैयार हो गया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत जब एआरएम अलीगढ़ ममता कुमारी से की, तो उन्होंने चालक-परिचालक को यात्रियों को पुराने बस अड्डे पर छोड़ने के निर्देश दिए, लेकिन उन्होंने आदेश को मानने से साफ इंकार कर दिया। अंत में सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर पुराने बस अड्डे पर पहुंचाया गया।

महिलाएं और बच्चे हुए परेशान
छोटे-छोटे बच्चों को लिए सोनी, रेखा देवी, मीना, पूजा बेहद परेशान दिखीं। मंगलायतन यूनिवर्सिटी से बस में सवार हुए छात्र अंकित, अंकुर यादव, सुमित, दीपक शर्मा, बैसमां से बैठे अंकुर यादव, तेजवीर सिंह ने बताया कि परिचालक ने बहुत बदतमीजी की।

परिचालक को आवाज लगाकर सवारी बैठानी चाहिए थी। चूंकि मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली गाड़ियां पुराने बस अड्डे पर आती हैं, तो चालक को बस लेकर वहीं जाना चाहिए था। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अतुल त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें