फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का सिर काटने पर इनाम रखने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा

Thu, 13 Apr 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के भाजपा कार्यकर्ता योगेश वार्ष्णेय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सिर कलम करके लाने वाले को 11 लाख के इनाम की घोषणा कर देश का सियासी माहौल गरमा दिया है। योगेश ने यह बयान मंगलवार देर रात पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले के हनुमान जयंती मेले में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज के लिए ममता को जिम्मेदार मानते हुए दिया। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध दर्ज हुआ तो पुलिस ने योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे के बाद योगेश ने बैकफुट पर आते हुए कहा कि यह गुस्से में आकर दिया गया निजी बयान है। इसे भाजपा का बयान न माना जाए। भाजपा युवा मोर्चा महानगर इकाई के गांधीनगर मंडल पूर्व अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय इन दिनों भाजपा महानगर चुनाव संचालन समिति के सदस्य हैं।

योगेश ने मंगलवार देर रात प्रेस नोट के माध्यम से बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि बीरभूमि में जिस तरह से हिंदू श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज कराया गया है। उसके लिए देश भर के लोगों को बताना चाहता हूं कि जो भी ममता बनर्जी का सिर काटकर लाएगा, उसे 11 लाख का इनाम दूंगा। बयान में यह भी कहा कि यह किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि हैवान का ही काम हो सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को जब योगेश का बयान मीडिया में प्रसारित हुआ, तो अलीगढ़ से लेकर संसद और कोलकाता तक हायतौबा मचने लगी।एक तरफ संसद में हंगामे के चलते भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इस बयान की निंदा की, वहीं दोपहर में टीएमसी के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रामफूल उपाध्याय ने एसएसपी से मिलकर तहरीर दी।

एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने में योगेश वार्ष्णेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। देर शाम योगेश ने इस मामले में फिर मीडिया को बताया कि यह उसका निजी बयान है। टीवी देखते वक्त मेरी जगह कोई भी होता, तो उसका इसी तरह खून खौल जाता।

भाजपा कार्यकर्ता योगेश वार्ष्णेय के खिलाफ टीएमसी जिलाध्यक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी देश में किसी मुख्यमंत्री के प्रति ऐसा बयान देकर कानून तोड़ने की अनुमति नहीं है। 
विज्ञापन

- राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें