फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क निर्माण के दौरान अभद्रता

Thu, 21 Nov 2024 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव औरेनी दलपतपुर से महगवां तक सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानों और भाजपा नेताओं से मेठ ने अभद्रता की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

गांव औरेनी दलपतपुर से महगवां तक तीन किलोमीटर की सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और मानक के विपरीत निर्माण कराने की शिकायत की थी। इस पर जिपं सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, औरेनी के प्रधान राजवीर सिंह, महगवां के प्रधान पुत्र देवेंद्र सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, करनपाल पहुंच गए।
इन नेताओं का आरोप है कि जगह-जगह पड़े कूड़ा-करकट को सड़क की मिट्टी मेें ही दबाया जा रहा था। इससे बनने के बाद सड़क जल्दी उखड़ जाएगी। इस बारे में मेठ से बात करते ही वह भड़क गया और अभद्रता करने लगा। पुष्पेंद्र लोधी ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एई चंद्रभान सिंह से मोबाइल पर शिकायत की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें