1847 में हुआ था पहला जनगणना प्रयास
ब्रिटिश गजेटियर (1901) के अनुसार जिले में पहली बार 1847 में जनगणना का प्रयास किया गया था, जिसमें कुल आबादी 7,39,356 दर्ज की गई। 1852 की जनगणना के नतीजे 1853 में सार्वजनिक हुए, जिनमें आबादी 10,26,690 बताई गई।
अलीगढ़ की जन्म दर देश और कई राज्यों से अधिक
अलीगढ़ में जन्म दर 26 प्रति हजार है, जो राष्ट्रीय औसत 18.4 से अधिक है। सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बिहार में 25.8, उत्तर प्रदेश में 23.66, राजस्थान में 22.95, मध्य प्रदेश में 22.56 और छत्तीसगढ़ में 22.38 प्रति हजार जन्म दर दर्ज की गई है। केरल, तमिलनाडु और दिल्ली में यह दर काफी कम है।
आबादी का सफर
(1921 से 2011 तक)
1921: 10.42 लाख
1931: 11.72 लाख
1941: 13.73 लाख
1951: 15.43 लाख
1961: 17.65 लाख
1971: 21.12 लाख
1981: 25.75 लाख
1991: 24.49 लाख
2001: 29.92 लाख
2011: 36.73 लाख