फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एंबुलेंस के भाड़े की नहीं तय सूची, मजबूरी देख होती है मनमर्जी वसूली

Tue, 12 May 2026 05:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जो एंबुलेंस सेवाएं नाम से पंजीकृत हैं। जिन्हें आप कॉल करके या उनके आफिस जाकर बुक कर सकते हैं या अस्पतालों में भी उनके नंबर मिलते हैं। उनके तो भाड़े तय हैं। मगर जो एंबुलेंस अस्पतालों के बाहर वैन में बनाकर बिना किसी नाम के खड़ी रहती हैं, उनका कोई भाड़ा तय नहीं हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के महेश की लकवाग्रस्त बहन का पिछले दिनों अलीगढ़ में क्वार्सी बाईपास के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। चिकित्सक ने उनका सीटी कराने की सलाह दी। इस पर महेश ने निजी प्रयासों से वेंटीयुक्त एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। क्वार्सी बाईपास से दीनदयाल अस्पताल के सामने निजी सीटी स्कैन सेंटर तक आने जाने के इस एंबुलेंस संचालक ने 2500 रुपये वसूले। बमुश्किल 3 किमी दूरी का यह भाड़ा कितना जायज है। इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


कमोबेश यही हालात जेएन मेडिकल कॉलेज से रेफर किए गए मरीज को रामघाट रोड के निजी अस्पताल तक मरीज को लाने वाली एंबुलेंस के हैं। वह रात में 1500 रुपये वसूलती है। ज्यादा जोर दबाव डालो तो एंबुलेंस चालक यह कहकर टहला देता है कि किसी अन्य को बुला लो। अब मजबूरी में मरीज का तीमारदार यह रुपया देने को राजी हो जाता है। यह हालात हैं शहर में एंबुलेंस के जरिये मरीजों से होने वाली वसूली के। 

हालांकि जानकार बताते हैं कि एंबुलेंस शहर में 600 से 800 रुपये तक भाड़ा लेती है। बावजूद इसके मरीज की मजबूरी देखकर यह लोग मनमर्जी वसूली करते हैं। इस दिशा में जरूरी कदम उठाना आवश्यक है। जिस तरह से एंबुलेंस में सुरक्षा इंतजामों को लेकर आरटीओ स्तर से ठोस कदम उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। उसी तरह इसके भाड़ा तय करने के लिए इंतजाम कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सूचीबद्ध एंबुलेंस के अलावा अन्य कहीं एंबुलेंसों का भाड़ा तय नहीं की जानकारी है। इस दिशा में जल्द सीएमओ, अन्य सरकारी अस्पतालों के सीएमएस, यातायात पुलिस व प्रमुख एंबुलेंस संचालकों संग बैठक कर किलोमीटर के अनुसार भाड़ा तय किया जाएगा। इसे लेकर जल्द बैठक बुलाई जाएगी।-प्रवेश कुमार, एआरटीओ

नाम से पंजीकृत एंबुलेंस सेवाओं के भाड़े तय
इस विषय में जानकार यही कहते हैं कि जो एंबुलेंस सेवाएं नाम से पंजीकृत हैं। जिन्हें आप कॉल करके या उनके आफिस जाकर बुक कर सकते हैं या अस्पतालों में भी उनके नंबर मिलते हैं। उनके तो भाड़े तय हैं। मगर जो एंबुलेंस अस्पतालों के बाहर वैन में बनाकर बिना किसी नाम के खड़ी रहती हैं, उनका कोई भाड़ा तय नहीं हैं। वह जरूरत और मजबूरी देखकर भाड़ा वसूलती हैं।

चुनिंदा एंबुलेंस ग्रुपों के तय रेट
  • 700 से 800 रुपये शहर में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के
  • 600 से 700 रुपये शहर के किसी निजी अस्पताल पहुंचाने के
  • 5000 रुपये नोएडा दिल्ली सादा एंबुलेंस से मरीज ले जाने के
  • 12000 रुपये तक वेंटीयुक्त एंबुलेंस से नोएडा-दिल्ली जाने के
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें