परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशकों के बढ़े हुए मानदेय का भुगतान और सम्मान समारोह 17 मई को लखनऊ में होगा। इस समारोह में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कदौली अतरौली की अनुदेशक सलोनी कसेरे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले में 201 अनुदेशक हैं। पहले अनुदेशकों को नौ हजार रुपये मिलते थे। अब 17 हजार रुपये मिलेंगे। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले से सलोनी को अनुदेशकों का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया है।