फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid: अलीगढ़ की हिक्स थर्मामीटर फैक्टरी पर आयकर विभाग का छापा, दिल्ली की टीम कर रही जांच

Tue, 06 Jan 2026 02:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 टीम ने फैक्टरी के अंदर मौजूद मालिक, स्टाफ और सभी कर्मचारियों को परिसर के भीतर ही रोक लिया है। कार्रवाई शुरू होते ही गेट बंद कर दिए गए हैं। न तो किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है और न ही अंदर से किसी को बाहर आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हिक्स थर्मामीटर की फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों रुपये के आयकर और जीएसटी चोरी के संदेह में 6 जनवरी को आयकर विभाग की टीम ने अलीगढ़ जिले के प्रतिष्ठित कारोबारी और हिक्स थर्मामीटर के मालिक की फैक्टरी पर छापा मारा। दिल्ली से आई 10 सदस्यीय टीम ने आईटीआई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सी-26 भूखंड पर हिक्स थर्मामीटर लिमिटेड पहुंची। टीम फैक्टरी के खातों, स्टॉक रजिस्टर और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह कार्रवाई अभी जारी है।

विज्ञापन


विभाग के सूत्रों के मुताबिक कंपनी चाइना से मेडिकल उपकरण का सामान मंगाकर उनकी अपने स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसमें थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर नापने की मशीन आदि शामिल हैं। कंपनी ने दिल्ली के भागीरथ पैलेस में पिछले करीब छह महीनों में एक ही फर्म के नाम पर 80 करोड़ रुपये से अधिक की बिलिंग की। यह भी जानकारी में आया है कि कंपनी ने दिल्ली के कारोबारियों को ऑफर दे रखा था, जिसमें एक निश्चित रकम का माल खरीदने पर एयरकंडीशनर फ्री दिया जाना था। छह महीने में बहुत बड़ी रकम की बिलिंग के बाद कंपनी के खाते दिल्ली आयकर के रडार पर आ गए, जिसके बाद मंगलवार को छापे मारे गए। दिल्ली से आए आयकर निरीक्षक ने बताया कि पूरी टीम दिल्ली से आई है। अभी कार्रवाई चल रही है। फैक्टरी परिसर में मालिक सहित सभी को अपने घेरे में ले लिया है। 
विज्ञापन


शहर के प्रसिद्ध सेठ टीकाराम परिवार से ताल्लुक रखने वाले कारोबारी हरि प्रकाश गुप्ता के बेटे सिद्धार्थ गुप्ता की आईटीआई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट में फैक्टरी है। आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे अचानक फैक्टरी परिसर पहुंची। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि स्थानीय पुलिस या अन्य विभागों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी गई। 
विज्ञापन


 टीम ने फैक्टरी के अंदर मौजूद मालिक, स्टाफ और सभी कर्मचारियों को परिसर के भीतर ही रोक लिया है। कार्रवाई शुरू होते ही गेट बंद कर दिए गए हैं। न तो किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है और न ही अंदर से किसी को बाहर आने दिया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें