लेखपाल ने गांव के एक संपन्न किसान की आमदनी के बारे में पूछताछ की तो पता लगा कि उसके पास 40 बीघा जमीन है। लेखपाल ने बताया कि उनके पास पहुंचे प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान का पत्र भी शामिल है, जिसमें सालाना आय 45 हजार रुपये दर्शाई गई है। इस पर ग्राम प्रधान हैरत में पड़ गईं।
सिकंदरपुर माछुआ की ब कल्पना देवी ने अपने फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से आय प्रमाण पत्र बनाए जाने की शिकायत की है। आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के अनुसार लेखपाल श्यामसुंदर वर्मा ने गांव के एक संपन्न किसान की आमदनी के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने उसके पास 40 बीघा जमीन होने की बात बताई। लेखपाल ने बताया कि उनके पास पहुंचे प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान का पत्र भी शामिल है, जिसमें सालाना आय 45 हजार रुपये दर्शाई गई है। इस पर प्रधान कल्पना देवी हैरत में पड़ गईं। उन्होंने बताया कि हरदुआगंज की बगीची रोड स्थित एक जनसेवा केंद्र से आय प्रमाण पत्र का आवेदन किया गया है। उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले पर कार्रवाई की मांग की।