फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी रोड चला पीला पंजा, हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
दीवानी कचहरी के बाहर से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन द्वारा दीवानी रोड पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान से लोगों में खलबली मच गई। लखनऊ में न्यायालय परिसर में बम चलने के बाद अलीगढ़ प्रशासन भी एलर्ट हो गया है। इसी क्रम में अधिकारियों ने बैठक कर दीवानी परिसर के गेट व उसके आसपास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन

कुछ वकीलों ने अभियान को लेकर आपत्ति भी दर्ज की, लेकिन उन्हें समझाकर शांत कराया गया। अधिवक्ताओं को निगम के अधिकारियों ने समझाया कि यह आपकी सुरक्षा के लिए ही है। उल्लेखनीय है कि चंद रोज पहले भी दीवानी रोड पर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया था, लेकिन टीम हटने के बाद फिर अतिक्रमण करने वाले लोग पुराने स्थान पर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें