फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः इंचार्ज प्रधानाध्यापिका खराब करती हैं स्कूल का माहौल

Sat, 09 Apr 2022 12:28 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवां के फरीदपुर गांव स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंघल पर स्कूल का माहौल खराब करने सहित विभिन्न आरोप लगे हैं। विद्यालय के शिक्षक, ग्राम प्रधान के साथ अभिभावकों ने भी प्रीति सिंघल की शिकायत बीएसए से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक की है। मामला गंभीर होने के चलते बीएसए सतेंद्र कुमार ने इस पर जांच समिति गठित कर जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन




जवां के फरीदपुर गांव स्थित बेसिक स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंघल के खिलाफ उन्हीं के साथी शिक्षकों ने बीएसए से शिकायत की, जिसमें उन पर वीडियो बनाकर स्टाफ पर मनगढ़ंत आरोप लगाने, एक ही समय में दो सरकारी कार्यालय में उपस्थित रहने, बीआरसी के बहाने कोर्ट जाने और अपने साथी शिक्षक के शराब पीकर हंगामा करने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने की शिकायत की। ग्राम की प्रधान रेखा सूर्यवंशी ने भी बीएसए को पत्र लिखकर शिक्षण पूर्ण माहौल को नष्ट करने का आरोप लगाया है। 



वहीं एक अभिभावक ने मंडलीय शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर प्रीति सिंघल पर पद का दुरुपयोग करने की शिकायत की। एक अभिभावक ने दाखिला लेने से मना करके निजी स्कूल में भेजने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि  सभी आरोपों की जांच करने के लिए जांच समिति गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें