आगरा रोड स्थित मैदान पर रविवार को तीन दिवसीय प्रो.कबड्डी लीग-5 का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 मुकाबले खेले, जिनमें रोमांच और प्रतिस्पर्धा का जबरदस्त माहौल देखने को मिला। पहले मैच में दरबार वॉरियर्स ने महेश्वरी सुपर किंग्स को 50-47 के करीबी अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में संतसार वॉरियर्स ने कृष्णम फैब्रिकेशन को 33-20 से पराजित किया।
तीसरे मैच में राधे वेदा टाइगर्स ने छर्रा लायंस को 57-32 से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में सासनी अक्रूर सेना ने आभा रेजीडेंसी को 28-23 से हराया। पांचवें मैच में दरबार वॉरियर्स ने कृष्णम फैब्रिकेशन पर 52-42 से जीत दर्ज की। छठे मैच में महेश्वरी सुपर किंग्स ने छर्रा लायंस को 45-39 से मात दी। सातवें मुकाबले में संतसार वॉरियर्स ने आभा रेजीडेंसी को 39-20 से हराया।
आठवें मैच में राधे वेदा टाइगर्स ने सासनी अक्रूर सेना को 35-29 से पराजित किया। नौवें मैच में छर्रा लायंस ने शानदार वापसी करते हुए दरबार वॉरियर्स को 54-28 से हराया। दिन के अंतिम मुकाबले में आभा रेजीडेंसी ने कृष्णम फैब्रिकेशन को 41-29 से मात दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संघ के विभाग प्रचारक गोविंद और एसएसपी नीरज जादौन ने स्व. शेखर सराफ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद टॉस कराकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन मैच की शुरुआत कराई। इस अवसर पर आयोजक सुमित सराफ और संजय महेश्वरी ने विशिष्ट अतिथियों व प्रायोजकों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। वहीं एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि कबड्डी जैसे खेलों को मंच मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में लाजेश कुमारी, अमित सराफ, संजय महेश्वरी, वरुण मल्होत्रा, सुमित अग्रवाल, नवनीत महेश्वरी, नीरज कुमार, मयंक जिंदल, कपिल वाष्णेय, महक सिंघल, राजकुमार चौधरी, अशोक यादव, अर्जुन सिंह फकीरा, मोहम्मद अली, अंशुमन अग्रवाल, मुदित गोयल, रामकुमार सदानी, अशोक कुमार गांधी, अशोक ठेकेदार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।