फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पहरे में हत्या के आरोपी के घर लाखों रुपये की चोरी

Sat, 13 Jun 2015 02:15 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के उस्मानपाड़ा चौड़ी नाली इलाके में पिछले पखवाड़े क्रिकेट खेलने से टोकने पर हुई टैक्सी चालक की हत्या के आरोपी के घर से पुलिस के पहरे में ही लाखों की चोरी हो गई। इसके अलावा अंदर जमकर तोडफ़ोड़ कर दी गई। इसे लेकर परिजनों ने पुलिस पर साजिश में मिलीभगत का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की तैयारी है
विज्ञापन

हत्या के आरोप में जेल गए आरोपी इकराम की पत्नी किशवर जहां ने बताया कि घटना में नाम आने के बाद पुलिस दबाव के चलते 28 मई को वह अपनी दोनों बहुओं को लेकर चली गई। हालांकि दो आरोपी उसी समय पकड़ लिए गए। शेष दो सरेंडर करा दिए गए। पहले ही दिन से दरवाजे पर पुलिस मौजूद थी। घर पुलिस के पहरे में था। आज दुपहर जब वह पुलिस के पास पहुंचे और मकान खोलने की बात कही तो पुलिस ने कह दिया कि आप रह सकते हैं। दुपहर में जब घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। 

अंदर भी सेफ के ताले टूटे पड़े थे। सामान क्षतिग्रस्त था। टीवी, फ्रीज, कूलर टूटे पड़े थे। रेडीमेड की दुकान से लाखों के कपड़े गायब थे। इसके अलावा घर से दोनों बहुओं के मिलाकर 8 लाख रुपये नगद, 59 तोला सोने के जेवरात, चांदी के बर्तन व जेवरात, कैमरा, मोबाइल आदि सामान गायब है। इस मामले में पुलिस को बताया गया तो पुलिस का कहना था कि वह हर समय यहां मौजूद रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम जरूर कुछ मिनट के लिए चाय पीने को हटे थे। उस दौरान यह होना संभव नहीं है। महिला का आरोप है कि अब पुलिस कार्रवाई के नाम पर टहला रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि यह जांच का विषय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें