फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की भिड़ंत में दो की मौत, 35 यात्री जख्मी

Sat, 13 Jun 2015 02:12 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर पनैठी के पास शुक्रवार तड़के पौने पांच बजे दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हुई। इसमें एक बस के चालक समेत दो रोडवेजकर्मियों की मौत हो गई। दुर्घटना में दोनों बसों में सवार 35 यात्री भी जख्मी हुए हैं। सभी को आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में एक हरदोई और एक बुलंदशहर जिले का निवासी है। दोपहर बाद तक पोस्टमार्टम पर दोनों के परिजनों का इंतजार चल रहा था।
विज्ञापन


हरदोई डिपो की बस दिल्ली जा रही थी और दिल्ली से फजलगंज डिपो की बस वापस लौट रही थी। यात्रियों ने बताया कि सुबह पौने पांच बजे करीब हरदोई डिपो की बस के चालक राकेश तिवारी (50) निवासी धरौइया प्रताप नगर हरदोई को नींद का झोंका आया। इससे संतुलन बिगड़ गया और बस सामने से आ रही फजलगंज डिपो की बस से जा भिड़ी।तेज आवाज और चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। 
खबर पर तत्काल पनैठी चौकी से पुलिस व एंबुलेंस भी पहुंच गई। आनन-फानन घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पहली एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे राकेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजे गए हरदोई डिपो के चालक राजेंद्र सिंह (50) निवासी बाड़ा खुर्द बुलंदशहर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र हरदोई डिपो से ड्यूटी खत्म कर लौट बुलंदशहर लौट रहा था। इसके अलावा फजलगंज डिपो के चालक देशराज (45) निवासी डेटा उरई जालौन की हालत बेहद नाजुक है। इस एक्सीडेंट की खबर पर तड़के ही एसपीआरए संसार सिंह भी पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने इलाज आदि की व्यवस्थाएं कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें