फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिसावा में 15 रुपये मिनट के हिसाव से चला जनरेटर

विज्ञापन
पिसावा में जनरेटर मंगा कर घर में पानी भरवाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
जनपद में विद्युत निगम की व्यवस्था चरमराई हुई है। कुछ जगह ऐसी हैं, जहां कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर ही नहीं बदला गया है। लोग मोल का पानी लेकर प्यास बुझा रहे हैं। किराए पर जनरेटर बुलाकर घरों में पानी भर रहे हैं। इसके एवज में 15 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से भुगतान करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

यह आलम पिसावा कस्बे का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार को फुंका ट्रांसफॉर्मर मंगलवार रात तक भी नहीं बदला जा सका। बुधवार सुबह लोग एक जनरेटर वाले को बुलाकर पानी भरवाने में जुट गए। कस्बा निवासी अमोद, राजकुमार व हरिकेश ने बताया कि जनरेटर संचालक ने 15 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से बिजली उपलब्ध कराई। एक घर की टंकी भरने में करीब 300 से 400 रुपये खर्च हुए।लोगों ने राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर से भी समस्या के समाधान की गुहार लगाई। एक्सईएन खैर संजीव कुमार ने बताया कि फुंका ट्रांसफॉर्मर कंपनी को मरम्मत के लिए भेजा गया है। तीन-चार दिन में उसके लौटने की उम्मीद है। अस्थायी ट्रांसफॉर्मर लगवाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें