फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सर्वर की धीमी चाल से रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामे अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की इगलास, गभाना खैर और अतरौली तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार से सर्वर की धीमी गति ने बैनामा कराने वालों की परेशानी बढ़ा दी है। खैर में बुधवार को सामान्य दिनों की तुलना में चौधाई ही बैनामे हुए।
विज्ञापन

सोमवार से सर्वर पर तकनीकी कार्य चल रहा है। इसके चलते पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वर की स्पीड कम हो गई है। इसका सीधा असर रजिस्ट्री प्रक्रिया पर पड़ रहा है। बैनामा कराने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच रहे हैं। सुबह से अपनी बारी का इंतजार करने के बावजूद सर्वर की धीमी गति के कारण उनका काम नहीं हो पा रहा है। कई लोग पूरे दिन कार्यालय में बैठे रहने के बाद निराश होकर वापस लौट रहे हैं। सामान्य दिनों में रोज करीब 50-60 बैनामे हुआ करते थे, लेकिन सर्वर में दिक्कत होने की वजह से इनकी संख्या घटकर 15 ही रह गई।
रजिस्ट्रार जहांगीर खान ने बताया है कि सर्वर की स्पीड बढ़ते ही रजिस्ट्री का काम सामान्य गति से शुरू हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने संभावना जताई कि पूरे सप्ताह सर्वर की स्थिति इसी तरह बनी रह सकती है।
विज्ञापन


इगलास, गभाना व अतरौली में भी सर्वर सुस्त
उपनिबंधक कार्यालय के लिपिक डंबर सिंह ने बताया कि गभाना में रोजाना 35 के करीब बैनामा होते थे, लेकिन दो दिन से सर्वर धीमा होने से मंगलवार को 13 व बुधवार को 16 बैनामा हुए। इधर, एडवोकेट असलम खान ने बताया है कि अतरौली तहसील में जहां औसतन 50-60 बैनामा होते हैं, सर्वन डाउन होने की वजह से इनकी संख्या आदे से भी कम रह गई है। वहीं इगलास में मंगलवार को एक भी बैनामा नहीं हुआ। बुधवार को करीब 25 बैनामे हुए जो औसतन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें