फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer ID: किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिनके पास होगा किसान पहचान पत्र

Thu, 09 Apr 2026 10:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं यथा उर्वरक, बीज, कीटनाशी एवं अन्य कृषि इनपुट के वितरण में लाभार्थियों का चयन किसान पहचान पत्र के आधार पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ डीएम संजीव रंजन ने कहा कि अब कृषि एवं संबद्ध विभागों की सभी लाभार्थी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास किसान पहचान पत्र होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि 6 से 15 अप्रैल तक चल रहे विशेष अभियान में किसानों के फार्मर आईडी तैयार कराए जाएं।

विज्ञापन


डीएम संजीव रंजन ने बताया कि भारत सरकार की ऐग्रीस्टैक योजना के तहत प्रदेश में अब तक लगभग 75 प्रतिशत किसानों के पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। बचे हुए किसानों के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं यथा उर्वरक, बीज, कीटनाशी एवं अन्य कृषि इनपुट के वितरण में लाभार्थियों का चयन किसान पहचान पत्र के आधार पर ही किया जाएगा। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं, धान, दलहन एवं तिलहन की खरीद भी अब केवल उन्हीं किसानों से की जाएगी, जिनके पास वैध फार्मर आईडी होगी।

डीएम ने बताया कि मई से उर्वरकों का वितरण भी फार्मर रजिस्ट्री एवं किसान पहचान पत्र से ही किया जाएगा। उन्होंने उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं लघु सिंचाई को निर्देशित किया कि अपनी योजनाओं में किसान पहचान पत्र को अनिवार्य करने की तैयारी 31 मई तक कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें