फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, 15 अप्रैल तक अनफिट वाहनों पर चलेगा डंडा

Thu, 09 Apr 2026 10:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

कोई भी स्कूली वाहन बिना मानकों के सड़क पर नहीं चलेगा। 15 अप्रैल तक फिटनेस सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।-
विज्ञापन
बैठक लेतीं मंडलायुक्त संगीता सिंह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में कोई भी स्कूली वाहन, चाहे स्कूल का अपना हो, अनुबंधित हो या निजी, बिना मानकों के सड़क पर नहीं चलेगा। 15 अप्रैल तक फिटनेस सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


मंडलायुक्त संगीता सिंह ने निर्देश दिए हैं कि 15 अप्रैल तक हर हाल में वाहनों का फिटनेस सत्यापन पूर्ण हो जाना चाहिए। मानकों की अनदेखी करने वाले 801 अनफिट वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 14 अप्रैल तक सभी स्कूलों का पोर्टल पर ब्योरा दर्ज होना चाहिए। कमिश्नरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने पोर्टल पर पंजीकरण की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया। मंडल के 13,031 विद्यालयों के सापेक्ष अब तक मात्र 1675 स्कूल ही यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर दर्ज हुए हैं।

ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और एआरटीओ व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वीडियो के माध्यम से स्कूलों को पंजीकरण की प्रक्रिया समझाएंगे। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि चेकिंग के दौरान फर्श, खिड़कियों की जाली, शीशे, सीटें और इमरजेंसी गेट आदि मानकों पर कोई ढिलाई न बरती जाए। बसों में सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर और फर्स्ट एड बॉक्स का होना अनिवार्य है। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, एसपी यातायात प्रवीण कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश गिरि सहित मंडल के सभी जनपदों के एआरटीओ, बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई भी स्कूली वाहन बिना मानकों के सड़क पर नहीं चलेगा। 15 अप्रैल तक फिटनेस सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।-संगीता सिंह, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

801 वाहन पाए गए अनफिट
आरटीओ दीपक शाह ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि मंडल में संचालित कुल 2434 स्कूली वाहनों में से 1633 फिट हैं, जबकि 801 वाहन अनफिट पाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें