फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट: रैन बसेरों की बदइंतजामी दूर करने दौड़े अफसर, दुरुस्त हुईं व्यवस्थाएं

Thu, 12 Dec 2024 11:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में भुजपुरा पुलिस चौकी, गांधीपार्क मार्केट के ऊपर, गूलर रोड स्थित पूर्व हैजा अस्पताल, मसूदाबाद बस अड्डा, बुद्ध विहार बस डिपो, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज, शमशाद मार्केट एवं केलानगर चाैराहा के पास स्थायी एवं अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं।
विज्ञापन
रैन बसेरे का निरीक्षण करते नगर आयुक्त साथ अपर नगर आयुक्त - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ने 26 नवंबर के अंक में बदइंतजामी की ठंड से ठिठुरने लगे अलीगढ़ के रैन बसेरे खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने स्थानीय अफसरों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में अफसर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए दाैड़ पड़े। नगर निगम समेत निकाय क्षेत्रों में रैन बसेरे दुरुस्त किए गए। प्रशासन का दावा है कि अब खुले आसमान के नीचे यात्रियों व बेसहारा लोगों की रातें नहीं कटेंगी।

विज्ञापन


डीएम विशाख जी. ने व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया। नगर निगम व निकाय क्षेत्रों में नियमित रैन बसेरों के साथ ही अस्थायी शेल्टर होम संचालित करा दिए हैं। रेलवे एवं बस स्टेशन के नजदीक नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के पास 75 बेड का एक बड़ा अस्थायी शेल्टर होम बना है। गांधीपार्क के कंपनीबाग चौराहा के निकट नगर-निगम द्वारा 100 बेड का स्थायी शेल्टर होम भी क्रियाशील कर दिया गया है। यहां पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था की गई है। खुले में सोने वालों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बने रैन बसेरे
भुजपुरा पुलिस चौकी, गांधीपार्क मार्केट के ऊपर, गूलर रोड स्थित पूर्व हैजा अस्पताल, मसूदाबाद बस अड्डा, बुद्ध विहार बस डिपो, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज, शमशाद मार्केट एवं केलानगर चाैराहा के पास स्थायी एवं अस्थायी शेल्टर होम बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें