अलीगढ़ के एटा चुंगी, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा, अचलताल, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी आदि स्थानों से 6 सितंबर को विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी। गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को विदाई दीाजाएगी।
गणेश महोत्सव की अलीगढ़ शहर भर में धूम मची हुई है। गाजे-बाजे के साथ गणपति को विदाई देने का सिलसिला जारी है। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन हो जाएगा। जगह-जगह से विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
शहर के एटा चुंगी, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा, अचलताल, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी आदि स्थानों से 6 सितंबर को विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी। गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा को विदाई दीाजाएगी। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गंगा घाटों पर पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
हवन कर दी गणपति को विदाई
श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव में 5 सितंबर को श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर विशेष पूजा की गई। पदाधिकारियों ने हवन में आहुति दी। अगले वर्ष पुन: आगमन के लिए गणपति की विदाई दी। श्री गणेश जी की पीतल की मूर्ति होने के कारण इस वर्ष विसर्जन नहीं किया गया है। गणेश मूर्ति को स्मृति सिटी के मंदिर में विराजमान किया गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर अध्यक्ष अमित सराफ, महामंत्री मनोज कुमार खलीफा, कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता, मुख्य कार्यक्रम प्रभारी संजय बालाजी, सर्व व्यवस्था प्रमुख गौरव पीतल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, विष्णु गुप्ता, नेहा वार्ष्णेय आदि थे।