फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आईएमए की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Tue, 12 May 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
आईएमए अलीगढ़ के पदाधिकारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अलीगढ़ शाखा की नई कार्यकारिणी का अधिष्ठापन समारोह जीटी रोड स्थित एक होटल में हुआ। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. शरद कुमार अग्रवाल ने नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय ने अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने सचिव और डॉ. मयूर मणि ने वित्त सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन



शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। डॉ. विभव वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष डॉ. तन्मय शेखर, डॉ. मयंक मणि, डॉ. सायरा एवं डॉ. अनूप, क्लीनिकल सचिव डॉ. गुलार नबी, डॉ. नेहा त्यागी सिंह एवं डॉ. मीनल मित्तल, सोशल सचिव डॉ. जॉली वार्ष्णेय, डॉ. दीप्ति गर्ग एवं डॉ. हनी गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. नरेश चंद्रा, डॉ. मोहम्मद दाऊद, डॉ. रश्मि रानी एवं डॉ. सौरभ पाठक को चुना गया।


मुख्य अतिथि आईएमए यूपी स्टेट अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि आईएमए अलीगढ़ प्रदेश की अग्रणी शाखाओं में शामिल है और चिकित्सक के हितों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही है। डॉ. शरद कुमार अग्रवाल ने चिकित्सकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन को मजबूत और एकजुट रहना होगा। संचालन डॉ. नेहा त्यागी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें