फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमें सड़कों पर उतरीं

विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान-5 के दूसरे चरण के तहत पर्चे बांटकर जागरूक करती महिला पुलिस- स्रोत स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अब मनचलों की खैर नहीं। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराने के लिए जिले भर की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमें पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गई हैं।
विज्ञापन



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद अलीगढ़ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान-5 के दूसरे चरण के तहत सुरक्षा का घेरा और कड़ा कर दिया है। पुलिस टीमें उन जगहों पर सीधी दस्तक दे रही हैं, जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। कोचिंग सेंटर, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्कों में पुलिस की विशेष गश्त जारी है। सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह खड़े होने वाले और महिलाओं को परेशान करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक पुलिस महिलाओं को जागरूक कर उन्हें स्वयं की रक्षा के लिए डिजिटल हथियार भी थमा रही है। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों का तुरंत उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल अपराध पर अंकुश लगाना है, बल्कि एक ऐसा माहौल तैयार करना है जहाँ हर महिला स्वयं को सम्मानित और सशक्त महसूस करे।
-आदित्य बंसल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें