फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों का उपचार करेंगे आईएमए के विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के विशेषज्ञ चिकित्सक अब कोरोना वायरस से पीड़ित गंभीर मरीजों का मददगार बनकर सामने आए हैं। पहले दिन दो डॉक्टरों ने दीनदयाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीजों के उपचार में मदद की।
विज्ञापन

जनपद के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है। खासकर विशेषज्ञ चिकित्सकों का तो अभाव है। जिला प्रशासन ने आईएमए से बात कर चिकित्सकों को सेवा देने के लिए राजी किया है। आईएमए के सचिव डॉ. भरत वार्ष्णेय ने बताया कि आज से हर दिन आईएमए के दो चिकित्सक शाम 4 से 5 बजे के बीच दीनदयाल जाकर गंभीर मरीजों को सेवा देंगे। चिकित्सक अस्पताल के कंट्रोल रूम में बैठेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि के माध्यम से वहां आईसीयू में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों को सुझाव देंगे। केस पर चर्चा करेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें गंभीर मरीजों के संबंध में राय ली जा सकती है। पहले दिन डॉ. सागर वार्ष्णेय एवं डॉ. आरती वार्ष्णेय दीनदयाल में सेवा देने पहुंची।
सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि आईएमए के विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से आईसीयू के गंभीर मरीजों को काफी फायदा होगा। इससे हमारे डॉक्टरों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी तरह की दिक्कत होने पर हमारे डॉक्टर विशेषज्ञों से सलाह हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

हम सभी को मिलकर जनहित में कार्य करना है : डीएम
अलीगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस, प्रभारी अधिकारी एवं डॉक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता को दीनदयाल अस्पताल से बहुत उम्मीद है। हम सभी को मिलकर जनहित में कार्य करना है। उन्होंने कोविड मरीजों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। संचालन सीडीओ अनुनय झा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें