13 व 19 सेंकेंड के दो अलग-अलग वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे हैं। इसमें युवक लोगों के बीच दहशत फैलाने के इरादे से हाथ में अवैध हथियार लहराते नजर आ रहे हैं।
शराब पार्टी के दौरान अवैध हथियार लहराते हुए कुछ युवकों के दो अलग-अगल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो थाना क्वार्सी इलाके के घनश्यामपुरी का बताया जा रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
13 व 19 सेंकेंड के दो अलग-अलग वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे हैं। इसमें युवक लोगों के बीच दहशत फैलाने के इरादे से हाथ में अवैध हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 1 दिसंबर को शहर में चर्चा का विषय रहे।
वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवकों की पहचान कराने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। सीओ सिविल लाइंस अशोक कुमार ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।