फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली में चल रहा अवैध पेट्रोल पंप सीज, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसओ शिवाकांत पांडेय के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग की टीम ने अतरौली क्षेत्र के सूरतगढ़ में अवैध रूप से चल रहे पेट्रोल पंप को पकड़ लिया। टीम ने पंप को सीज करने के साथ ही थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। डीएसओ शिवाकांत पांडेय के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार, दिनेश पटेल की टीम अतरौली तहसील के गांव सूरतगढ़ पहुंची।
विज्ञापन

यहां टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे पेट्रोल पंप को पकड़ लिया। डीएसओ ने बताया कि पंप संचालक किसी भी प्रकार का लाइसेंस, एनओसी व डीजल व पेट्रोल पंप संचालन से जुड़े किसी भी प्रकार के दस्तावेज को उपलब्ध नहीं करा सका। इस पर पेट्रोल पंप को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा इस मामले में कोतवाली अतरौली में पंप स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएसओ ने कहा है कि जिले में इस तरह से चल रहे अवैध पेट्रोल पंप के खिलाफ जांच व कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें