फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लिखी जाएगी इगलास के नए विधायक की किस्मत

विज्ञापन
इगलास उपचुनाव के लिए धनीपुर मंडी से पोलिंग बूथ के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह व उनके परिवार की राजनीतिक कर्मस्थली रही मिनी छिपरौली के नाम से विख्यात इगलास विधानसभा सीट पर आज सोमवार को मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच होने जा रहा है। कुल 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक पखवाड़े से चल रही राजनीतिक मेहनत के बाद आज मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे और परिणाम 24 अक्तूबर को जारी होंगे। वर्ष 2012 से एससी आरक्षित सीट पर तीसरी बार उपचुनाव होने जा रहा है। इस बार विधायक राजवीर दिलेर के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई है।
विज्ञापन

सबसे खास बात है कि यह इस सीट के इतिहास में पहला चुनाव है, जब रालोद चुनाव से बाहर है, क्योंकि रालोद प्रत्याशी का पर्चा नामांकन प्रक्रिया में खारिज हो गया था। रविवार को मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी आकाश कुलहरि की अगुवाई में पुलिस टीम व पोलिंग पार्टियों को धनीपुर मंडी से रवाना किया गया।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी गड़बड़ी पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान कुल 458 बूथों पर 375813 मतदाता सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान करेंगे। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए संपूर्ण जिले के बैंक, स्कूल, कालेज, सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इगलास की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। निर्वाचन क्षेत्र से आठ किमी की परिधि में सभी भांग व शराब की दुकानें मतदान वाले दिन सायं छह बजे तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया की होगी वेबकास्टिंग
इगलास विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान प्रक्रिया की वेब कास्टिंग होगी। यह काम जनपद के लोकवाणी केंद्र व जन सुविधा केंद्र संचालकों करेंगे। इन सभी वेबकास्टिंग आपरेटर्स को किट उपलब्ध कराई गई है। ऑपरेटरों ने रविवार आज इगलास में नियत बूथ पर पहुंचकर डेमो किया।
जोन के अधिकारी तय
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने विधानसभा प्रभारी समेत जोन के अधिकारी भी तय कर दिये हैं। इनमें विधानसभा प्रभारी सीडीओ अनुनय झा, एसपीआरए मणिलाल पाटीदार, तहसील क्षेत्र प्रभारी एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी व एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार तहसील इगलास, एडीएम वित्त विधान जायसवाल व एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक तहसील कोल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी व एसपी सिटी अभिषेक शहरी क्षेत्र के जोन क्षेत्र प्रभारी, एसीएम प्रथम कुलदेव सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल जोन1 लोधा, एसडीएम कोल रंजीत सिंह व सीओ प्रथम विशाल पांडे जोन 2 देहली गेट, एसडीएम खैर पंकज कुमार व सीओ खैर जोन3 गोंडा, एसडीएम अतरौली अनिरुद्ध प्रताप सिंह व सीओ अतरौली जोन4 नगर पंचायत बेसवां, डिप्टी कलेक्टर संजीव ओझा व सीओ यातायात सुरेंद्र जोन 5 बनाए गए हैं। इगलास को 50 सेक्टर भी बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने कहा है कि मतदान छह स्तरीय सुरक्षा घेरे एवं जीरो टोलरेंस नीति पर कराया जाएगा।
लोकसभा चुनावों की ईवीएम व वीवी पैट का होगा इस्तेमाल
उप चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में इस्तेमाल की गई 458 ईवीएम एवं इतनी ही वीवी पैट मशीनों का इस्तेमाल होगा। 20 प्रतिशत मशीनें रिजर्व में रखी गई हैं।
24 अक्तूबर को होगी मतगणना
सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतदान के बाद धनीपुर मंडी में फल मंडी में दुकान संख्या 13 से 25 तक में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवी पैट को रखा जाएगा। यहीं 24 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना भी होगी। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना के लिए 14 टेबिल लगाई जाएंगी। हर टेबिल पर एक आरओ, एक सहायक, एक माइक्रो आब्जरवर तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहेगा।
इगलास विधानसभा चुनावी प्रक्रिया एक नजर
-कुल वोटर-375813
-पुरुष वोटर-201891
-महिला वोटर-173912
-अन्य वोटर-10
-सर्विस वोटर-2172
-कुल बूथ-458
-कुल सेंटर-345
प्रशासनिक इंतजाम
-तीन जोनल मजिस्ट्रेट
-32 सेक्टर मजिस्ट्रेट
-सहायक व्यय प्रेक्षक-01
-वीडियो निगरानी टीम-दो लोगों की एक टीम
-वीडियो अवलोकन टीम-एक
-लेखा टीम-तीन सदस्यीय एक टीम
-मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण टीम-सात सदस्यीय एक टीम
-उड़नदस्ता टीम-03
-स्थाई निगरानी टीम-दो पारियों में चार टीमें
-व्यय अनुवीक्षण टीम-सात सदस्यीय एक टीम
-काल सेंटर-एक
सुरक्षा इंतजाम
मतदान के दौरान इगलास विधानसभा क्षेत्र में छह कंपनी सीपीएमएफ, 1500 सिपाही, 150 दारोगा, 100 हैड कांस्टेबिल, तीन फ्लाइंग टीमें रहेंगी। सात अंतर्राज्यीय बैरियर लगाए जाएंगे। जगह जगह पुलिस पिकेट तैनात रहेगी।
हर 15 मिनट में बूथ पर पहुंचेगी टीमें
हर बूथ की निगरानी के लिए रणनीति बनी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, जोनल मजिस्ट्रेट, वीडियोग्राफी, उड़नदस्ता के साथ पुलिस टीम द्वारा प्रत्येक बूथ पर हर 15 मिनट में दस्तक देगी। मतदान के समय पर्दानशीं महिलाओं की पहचान हेतु प्रत्येक बूथ पर महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है। मतदान केन्द्र पर पुलिस या होमगार्ड के रूप में भी महिला कर्मी तैनात रहेंगी।
महत्वपूर्ण तथ्य
-मतदान केन्द्र के अंदर सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड के साथ प्रवेश नहीं कर सकेगा
-मतदान केन्द्र से 200 मीटर की रेंज में किसी भी प्रत्याशी का बस्ता नहीं लगेगा।
-मतदान केंद्रों पर मतदाताआें की सहूलियत के लिए बनाए गए हैं वेटिंग हाल
-मतदाता किसी भी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह लगाकर मतदान केन्द्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा
-दिव्यांग, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं के लिए मतदान केंद्र में विशेष सुविधाएं
-दिव्यांगों के लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर रैंप एवं ट्राई साइकिल की व्यवस्था
-इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालाें की कड़ी निगरानी
कुल सात प्रत्याशी
1- अभय कुमार, बसपा
2- राजकुमार सहयोगी, भाजपा
3- उमेश दिवाकर, कांग्रेस
4- मुकेश कुमार, लोकदल
5- विकास कुमार, भारतीय भाईचारा पार्टी
6- हरीश धनगर, राष्ट्रीय समाज शोषित पार्टी
7- पुष्पेंद्र सिंह, स्वतंत्र जनता पार्टी
अनुमानित जातीय आंकडे़
1 लाख करीब जाट, 60 से 70 हजार ब्राह्मण, 50 से 60 हजार जाटव, 30 हजार मुस्लिम, 30 हजार ठाकुर, 30 हजार वैश्य, 25 हजार धनगर, 10 हजार लोधी, 10 हजार दिवाकर, 15 हजार कोली व 30 हजार में अन्य हैं।
इगलास सीट एक नजर में
-1951-शिवदान सिंह कांग्रेस जीते, राजा बहादुर किशोरी रमण सिंह निर्देल हारे
-1957-राजा बहादुर किशोरी रमण सिंह निर्दल जीते, लीडर लक्ष्मी सिंह निर्दल हारे
-1959-लीडर लक्ष्मी सिंह निर्दल जीते, शिवदान सिंह कांग्रेस हारे---------उपचुनाव (पिटीशन में राजा रमण सिंह को हटाने के बाद)
-1962-शिवदान सिंह निर्दल जीते, सोरनलाल शर्मा जनघंस हारे
-1967-मोहनलाल गौतम कांग्रेस जीते, शिवदान सिंह निर्दल हारे
-1969-गायत्री देवी बीकेडी जीते, मोहनलाल गौतम कांग्रेस हारे
-1974-राजेंद्र सिंह बीकेडी जीते, शंभू सिंह सीपीआई हारे
-1977-राजेंद्र सिंह जनता पार्टी जीते, मुख्तयार सिंह कांग्रेस हारे
-1980-राजेंद्र सिंह जनता पार्टी जीते, ऊषा रानी कांग्रेस आई हारे
-1985-राजेंद्र सिंह लोकदल जीते, उदयवीर सिंह कांग्रेस हारे
-1989-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, राजेंद्र सिंह जनता दल हारे
-1991-ज्ञानवती सिंह जनता दल जीते, विक्रम सिंह हिंडौल भाजपा हारे
-1993-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, विक्रम सिंह हिंडौल भाजपा हारे
-1996-मलखान सिंह भाजपा जीते, विजेंद्र सिंह कांग्रेस हारे
-2002-विजेंद्र सिंह कांग्रेस जीते, नरेंद्र कुमार दीक्षित बसपा हारे
-2004-मुकुल उपाध्याय बसपा जीते, मलखान सिंह रालोद हारे----उपचुनाव (विजेंद्र सिंह के सांसद बनने के बाद)
-2007-विमलेश सिंह रालोद जीते, मुकुल उपाध्याय बसपा हारे
-2012-त्रिलोकीराम रालोद जीते, राजेंद्र सिंह बसपा हारे
-2017-राजवीर दिलेर भाजपा जीते, राजेंद्र कुमार बसपा हारे
-2019-फिर उपचुनाव की तैयारी

धनीपुर मंडी स्थल में ईवीएम मशीन की जाँच करते पीठासीन अधिकारी मतदान कर्मी।- फोटो : CITY OFFICE

इगलास उपचुनाव के लिए धनीपुर मंडी से पोलिंग बूथ के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें