फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 शिखर सम्मेलन: नौ- दस सितंबर को दिल्ली जाएं तो पहले कर लें जानकारी, नहीं तो परेशानी को रहें तैयार

Sun, 03 Sep 2023 02:41 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 09 एवं 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। भारत इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान समेत कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष भाग लेंगे। दिल्ली में उनका आगमन आठ सितंबर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अलीगढ़ से सात सितंबर से दस सितंबर तक किसी काम से दिल्ली जा रहे हैं तो जानकारी कर लें कि जहां आपको जाना है वहां का रास्ता तो बंद नहीं है। कहीं ऐसा न हो कि आपको वहां पहुंचने में परेशानी उठानी पड़े और वापस भी घर आना पड़े। हालांकि प्रयागराज मंडल के रेलवे अफसरों ने साफ कर दिया है कि सम्मेलन के आयोजन के दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का बिना किसी फेरबदल किए ही नियमित संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 09 एवं 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। भारत इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, जापान समेत कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष भाग लेंगे। दिल्ली में उनका आगमन आठ सितंबर से शुरू हो जाएगा। यही वजह है कि केंद्र और दिल्ली सरकार ने सम्मेलन एवं राष्ट्रध्यक्षों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी सरकारी और निजी कार्यालयों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों को आठ से दस सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। 

बकायदा दिल्ली यातायात पुलिस ने इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में कौन से मार्ग बंद रहेंगे, मेट्रो की स्थिति क्या रहेगी, बसें कहां पर खड़ी होंगी, सरकारी एवं निजी कार्यालयों को बंद करने के लिए क्या आदेश जारी हुए हैं ? इसे जी-20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्प डेस्क लिंक बटन के माध्यम से दिल्ली पुलिस और दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइटों पर भी अपलोड किया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने यह भी साफ किया है कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र के बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (एनएच -48) को छोड़कर, सामान्य यातायात अप्रभावित रहेगा। नई दिल्ली समेत पूरी दिल्ली में सभी मेडिकल दुकानें, किराने की दुकानें, दूध के बूथ, सब्जी / फल की दुकानें खुली रहेंगी। 
विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स और पैरा-मेडिक्स को नियंत्रित क्षेत्र में अपने निजी वाहनों के साथ-साथ सरकारी वाहनों का उपयोग करने की अनुमति होगी। यातायात पुलिस के मुताबिक, हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी तक यात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जाएगा, क्योंकि यह सभी सुविधाएं जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी यथावत रहेंगी। स्थानीय निवासियों और अधिकृत वाहनों को नई दिल्ली जिले के भीतर जाने की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों को मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने का सुझाव दिया गया है। क्योंकि दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें नहीं होंगी प्रभावित 

अलीगढ़ स्टेशन से रोजाना करीब 25 हजार यात्री अलीगढ़- दिल्ली के बीच सफर करते हैं। दिल्ली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर रेल गाड़ियों का नियमित संचालन जारी रहेगा। अभी तक ट्रेनों को स्थगित रखने, मार्ग परिवर्तित करने आदि को लेकर किसी तरह का प्रस्ताव नहीं मांगा गया है। यदि रेल गाड़ियों के संचालन में किसी तरह का बदलाव प्रस्तावित होगा तो इसकी समय रहते यात्रियों को सूचना उपलब्ध करायी जाएगी। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

यहां से लें विस्तृत जानकारी 
  • किसी भी जानकारी के लिए जी-20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्पडेस्क https://traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info 
  • दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in
  • फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dtptraffic
  • ट्विटर हैंडल https://twitter.com/dtptraffic
  • इंस्टाग्राम पेज https://www.instagram.com/dtptraffic
  • व्हाट्सएप नंबर 8750871493 एवं  हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444, 
  • दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट - https://delhipolice.gov.in 

खास बातें 
-सात सितंबर से दस सितंबर तक यदि संभव हो तो दिल्ली जाने से बचें, सत्यापन के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी 
-स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और उपरोक्त आवश्यक सेवा प्रदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ में रखने होंगे
-नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र के बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग 48 रहेगा बंद 
-सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर नौ सितंबर को सुबह पांच बजे से 10 सितंबर की रात 11 बजे तक चढ़ने/ उतरने की अनुमति नहीं होगी 
-यात्रियों को मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने का सुझाव
-नई दिल्ली क्षेत्र में सिटी बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी
-नई दिल्ली जिले में किसी भी टीएसआर और टैक्सी को प्रवेश करने या चलने की अनुमति नहीं 
-सार्वजनिक परिवहन कार्यक्रम और किसी भी अस्थायी परिवर्तन के बारे में आधिकारिक घोषणाओं के साथ अपडेट रहने की सलाह 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें