फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर हो जाती उनकी पहचान, तो आ सकता थ्ाा तूफान

Tue, 08 May 2018 02:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अगर हो जाती उनकी पहचान, तो आ सकता थ्ाा तूफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा सबह सवा छह बजे एएमयू के मुख्य द्वार बाब-ए-सैयद तक पहुंच गए। यहीं पर पिछले छह दिन से छात्रों का धरना चल रहा है। संयोग अच्छा था कि धरना स्थल पर छात्रों ने अभिजात को नहीं पहचाना वरना टकराव हो सकता था। उस समय छात्र भी काफी कम संख्या में थे। धरना स्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर खड़े होकर राष्ट्रीय महामंत्री ने सेल्फी ली, जिसे फेसबुक पर भी पोस्ट भी किया है। इससे एएमयू छात्रों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 6.20 बजे भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा महानगर संयोजक योगेश वार्ष्णेय के साथ बाइक से एएमयू पहुंचे। एएमयू सर्किल से होते हुए वह बाब-ए-सैयद तक पहुंच गए।

वहां से वापस आकर रजिस्ट्रार कार्यालय के पास सेल्फी ली और वापस चले आए। उन्होंने कहा कि एएमयू में पाकिस्तान के जनक जिन्ना की तस्वीर का पता चला तो यकीन नहीं हुआ कि भारत में भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जेएनयू का ‘आजादी गैंग’ एएमयू में पहुंच चुका है। चेहरे भले ही बदल गए हैं लेकिन आवाजें वही हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत के ताकतवर देश के रूप में उदय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबरा कर पड़ोसी मुल्क भारत में जयचंद पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


जेएनयू में चीन की कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े लोग हैं। एएमयू में उनका पहुंचना खतरनाक षडयंत्र हो सकता है। कश्मीर की स्थिति देख सकते हैं। उन्होंने एएमयू छात्रों से कहा कि यह देश आपका है, देश से मोहब्बत करें। कायदे आजम के बदले अपने नेताओं को आदर्श बनाएं। जिन्ना के कारण इस देश के लाखों लोग तबाह हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है। इस मामले मेें जल्द ही कुछ फैसला लिया जाएगा। 

भड़काऊ बयान को लेकर एसएसपी से मिले छात्र नेता
पूर्व विधायक जमीरउल्लाह के भड़काऊ बयान को लेकर छात्र नेता आशु पंडित,  नीरज भारद्वाज, दीपक शर्मा आदि एसएसपी से मिले। उन्होंने पप्पू यादव सहित अन्य उन नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की, जिन्होंने भड़काऊ बयान दिए। छात्रों ने कहा कि पूर्व विधायक जमीरउल्लाह हमेशा ही भड़काने वाले बयान देते आए हैं। इन्होंने सपा से विधायक रहते हुए प्रशासन को खुले आम चुनौती दी थी और कहा था कि बाबरी मंडी के आरोपी मेरे पास हैं। हिम्मत है तो पकड़ कर दिखाओ। इस बयान के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया था। इनके संरक्षण और दबाव में आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके थे। सपा सरकार में इन्होंने पांच साल तक अवैध रूप से मिट्टी खनन कराया। हमेशा से ही अपराधियों के संरक्षण के लिए आते हैं। पूर्व एसएसपी राजेश कुमार पांडे के पास यह थाना देहली गेट के गैंगेस्टर के फरार आरोपी लेकर पहुंच गए थे, जिन्हें एसएसपी ने थाना प्रभारी को बुलाकर जेल भेजवाया था। इन्हीं जमीरउल्ला ने बयान दिया कि जिसके भी शरीर में मां का दूध बचा है तो वह एएमयू आकर दिखाए। ऐेसे बयान देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि 125 मुकदमे जिस पर लगे हैं, वह पप्पू यादव सांसद धरने पर देश विरोधी बातें कहते हैं। इन सभी पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें