फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदि गर्दन पकड़े तो हमलावर की आंखों पर अंगूठे करें प्रहार

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में लगे अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स सेल्फी शिविर मे - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अगर कोई व्यक्ति सीधे आपकी गर्दन पकड़ ले तो घबराएं नहीं और न ही डरें। बस अपने दोनों हाथों के अंगूठे से हमलावर की आंखों पर वार कर दें। साथ ही अपने घुटने से हमलावर के गुप्तांग पर प्रहार कर दें। फिर साहस दिखाते हुए उसे जमीन पर गिरा दें। कुछ इस तरह की आत्मरक्षा की जानकारी मंगलवार को अलीगढ़ औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) में अमर उजाला अपराजिता आत्मरक्षा शिविर में मार्शल आर्ट कोच असरार अहमद ने छात्राओं को दी। उन्होंने छात्राओं को बचाव के विभिन्न पैंतरे सिखाए।
विज्ञापन

असरार अहमद व उनकी सहयोगी अफीदा ने छात्राओं को बताया कि विपत्ति में घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको बचाव की तकनीक याद है तो आप आत्मविश्वास बनाए रखिए। हमलावर आपको ऐसा समय जरूर देगा कि आपको वार करने का पूरा मौका मिलेगा और स्वयं की रक्षा कर सकेंगी।
छात्राओं को मजबूत व कमजोर शारीरिक अंगों की जानकारी दी गई। छात्राओं में भी उत्सुकता जगी कि क्या हम भी ऐसी तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं। छात्राओं को बताया गया कि व्यायाम और दौड़ के बाद ही मार्शल आर्ट का अभ्यास करते हैं। अभी अपने दिमाग में इन तकनीक को याद रखें ताकि जरूरत पड़ने पर स्वयं की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन

यहां महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी गृह निर्माण समिति इंटर कालेज की छात्राओं व गौरव डेवलेपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित राधे राधे वोमेन क्राफ्ट की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर गौरव अग्रवाल, मोनिका द्विवेदी, दीक्षा तिवारी, पूनम, प्रिया, रजनी रानी, बबिता, निशा सिंह, ज्योति भार्गव, सरिता कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें