फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी: एआईएमआईएम के यूपी अध्यक्ष बोले- प्रधानमंत्री व सांसद में हिम्मत है तो एएमयू से हटाएं जिन्ना की तस्वीर

Wed, 23 Jun 2021 07:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने मोहम्मद अली जिन्ना को साहब कहकर किया संबोधित। बोले- विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी। बसपा-सपा को गठबंधन के लिए करनी चाहिए पहल।
 
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते शौकत अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सांसद सतीश गौतम में हिम्मत है तो फिर एएमयू में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटवा दें। इसके साथ ही जिन्ना को उन्होंने साहब कहकर भी संबोधित किया।

विज्ञापन


बुधवार को वह एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर भाजपा सांसद सतीश गौतम के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले भाजपा को अपने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पार्टी से निकाल देना चाहिए, जिन्होंने पाकिस्तान में जिन्ना की कब्रिस्तान पर गुलपोशी की थी। उनकी शान में कसीदे भी पढ़े थे। 

रही बात जिन्ना की तस्वीर की, अगर प्रधानमंत्री व सांसद में हिम्मत है तो वह एएमयू से तस्वीर को निकाल दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि अलीगढ़ जिले में सातों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। संभावित प्रत्याशियों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में कई जिलों का दौरा कर रहे हैं, ताकि जहां कुछ भी कमी हो उसे दूर किया जा सके। पूरे प्रदेश में पार्टी समीक्षा कर रही है। शौकत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को सत्ता से दूर रखना है, तो सभी विपक्षी पार्टियों को एक साथ आना होगा। 

भाजपा को सपा-बसपा मिलकर नहीं रोक पाएगी, क्योंकि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में गठबंधन से कुछ फायदा नहीं हुआ था। अगर प्रदेश में कोई गठबंधन बनता है, उसमें एआईएमआईएम नहीं होगी तो वह गठबंधन भाजपा को रोक नहीं पाएगा, बल्कि ठगबंधन बनकर रह जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें