फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विधायक बस्ती में आएं तो जूता मारकर भगा देना’

विज्ञापन
धरना को सम्बोधित करते पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हाथरस जिले के चंदपा की बिटिया की हत्या से आक्रोशित अनुसूचित जाति के युवकों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम के सेवा भवन के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंक दिया। युवकों का गुस्सा देखकर पुलिस उनको रोकने की हिम्मत तक नहीं जुटा सकी। वहीं, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्ला खां ने हाथरस के जिलाधिकारी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर माहौल गरम कर दिया। कांग्रेस नेता राजेश राज जीवन ने कहा कि विधायक आपकी बस्ती में आएं तो उनको जूते मार कर भगा देना।
विज्ञापन

चंदपा की अनुसूचित जाति की बिटिया की हत्या के आरोपियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने एवं परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए नगर सफाई मजदूर संघ की ओर से नगर निगम सेवा भवन के सामने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस, सपा एवं भाजपा से लेकर अन्य दलों के लोग शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्ला खां ने हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि ये लोग न हिंदुओं के हैं और न ही मुसलमानों के। उन्होंने कहा कि जब हमारी बहू बेटियां सुरक्षित नहीं है तो किसी की नहीं है। उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान में सिर्फ वाल्मीकि समाज के पास लड़ाई का दम है। बाकी सब ठंडे पड़ गए हैं।
कांग्रेस नेता राजेश राज जीवन ने पूछा कि क्या यही रामराज है। मनुवादियों ने रामराज में हमारी बहन-बेटियों का अपमान किया था। उन्होंने कहा कि आज वाल्मीकि समाज राक्षस को मारने की लड़ाई लड़ रही है। समाज के लोगों का आह्वान किया कि अगर विधायक आपकी बस्ती में आएं तो जूता मार कर भगा देना। गौरतलब हो कि अलीगढ़ में सभी विधायक भाजपा के हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता श्योराज जीवन ने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये मनुवादी लोग पापी और पाखंडी हैं। ये लोग दलितों से नफरत करते हैं। अचलताल पर वाल्मीकि मंदिर नहीं बनने देना चाहते थे। बेटी के दरिंदों को जब तक फांसी के फंदे पर नहीं चढ़ा देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों पर बहुत जुल्म हुआ है। एएमयूकैंपस में प्रवेश कर पुलिसकर्मियों ने छात्रों को मारा-पीटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में दम हैं तो एक लाठी मारकर दिखाओ। किसी पुलिसवाले को भागने नहीं देंगे।
इसके बाद सेवा भवन के मुख्य गेट के पास खड़े युवक अचानक मुख्यमंत्री का पुतला लेकर आ गए और आग लगा दी। पुलिसकर्मी युवकों की तरफ लपके लेकिन पांच से छह फूट की दूरी पर आकर ठिठक गए। मुख्यमंत्री का पुतला धू-धू कर जलता रहा और पुलिसकर्मी देखते रहे। जिस समय मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जा रहा था, उस समय वहां पर अनुसूचित जाति के कुछ भाजपा के नेता भी मौजूद थे। सभा के दौरान सेवा भवन के सामने एक तरफ का यातायात भी बाधित रहा। इस मौके पर प्रदीप भंडारी, राधे धूरी, आनंद शास्त्री, मानिक लाल नागर, तरुण चौहान, जयमेश वाल्मीकि, राजकुमार, सपा नेता अज्जू इशहाक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें