फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रशेखर की गिरफ्तारी की खबर पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
टप्पल थाने में धरना-प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के समर्थक - फोटो : JATORI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हजियापुर (जट्टारी)/अलीगढ़।
विज्ञापन

हाथरस में चंदपा की बिटिया के साथ हुई घटना के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में मंगलवार रात टप्पल इंटरजेंच से भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर पर समर्थकों ने बुधवार सुबह टप्पल थाने पर धरना शुरू कर दिया। पूर्व राज्य मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि, दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिले संदेश पर करीब 6 घंटे बाद धरने को समाप्त कर दिया। बताया गया कि दिल्ली से यह सूचना आई थी कि चंद्रशेखर आजाद दिल्ली में हैं।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हाथरस की युवती की मौत के बाद मंगलवार की देर रात को उसका शव यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए हाथरस लाया जा रहा था। खबर है कि इसी बीच टप्पल पुलिस ने शव के पीछे पीछे जा रहे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद सहित पार्टी के करीब 20 कार्यकर्ताओं को इंटरचेंज पर रोक लिया। पुलिस ने सुबह तक वहीं रोके रखा और बुधवार तड़के समर्थकों के टप्पल थाने पर एकत्रित होने की खबर पर किसी तरह वापस जेवर टोल पर चंद्रशेखर को छुड़वा दिया। मगर, किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी गई।
विज्ञापन

इधर, उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि आजाद को हिरासत में लिया गया है तो उन्होंने सुबह 8 बजे से टप्पल थाने पर धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दिल्ली, नोएडा, जेवर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, अलीगढ़ आदि स्थानों से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। पूर्व राज्य मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने सरकार को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर खूब कोसा। धरने पर मौजूद लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और बिटिया को इंसाफ व हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।
टप्पल थाने में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। हालांकि, धरने पर तहसीलदार जयप्रकाश के अलावा कोई भी बड़ा प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि पुलिस ने हाथरस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए टप्पल इंटरचेंज से भीम आर्मी के कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। चन्द्रशेखर की गिरफ्तारी हमने नहीं की। किसी ने यह अफवाह उड़ा दी है। सीओ खैर मोहसिन खां ने भी आजाद की गिरफ्तारी न किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

जट्टारी नगर पंचायत में रखे गए थे भीम आर्मी के कार्यकर्ता
जानकारी मिली कि जिन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को टप्पल पुलिस ने इंटरजेंच पर रोका था, उन्हें आगे जाने देने से रोकने के लिए हिरासत में लेकर जट्टारी नगर पंचायत में रखा था। सुबह धरना शुरू होने पर यहां भी पुलिस बल लगा दिया गया था। थाने पर धरना दे रहे कुछ नेताओं को यहां लाकर उनसे मिलवाया गया और हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को दोपहर करीब 12 बजे छोड़ दिया। तब जाकर माहौल कुछ ठंडा हुआ। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की संख्या 20 से 22 की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें