फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो किसानों के हित में बड़े फैसले: जयंत

Fri, 03 Feb 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
If government decisions in favor of farmers: Jayant - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महामंत्री जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को चुनावी सभा में कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इनमें कर्ज माफी, किसान आयोग का गठन, मुफ्त किसान बीमा, किसान मंडियों व बीज भंडारों का निर्माण आदि मुख्य हैं। इसके अलावा बेरोजगारों के हित में सरकारी नौकरियों के खाली पदों को तुरंत भरा जायेगा।
विज्ञापन

मिश्री लाल आदर्श इंटर कालिज मीरपुर दहौड़ा के खेल मैदान में खैर विधानसभा क्षेत्र से रालोद उम्मीदवार ओमपाल सूर्यवंशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे पर ऐसा अब तक नहीं हुआ। नोटबंदी कर कहा था पचास दिन बाद भ्रष्टाचारियों के बुरे दिन आएंगे पर यह भी नहीं हुआ। दूसरी ओर आम आदमी को अपने ही पैसों के लिए लाइन में जूझना पड़ा। बीजेपी तो भूल जा पैसा पार्टी है। यह लोगों की भावनाओं को भड़का कर ध्रुवीकरण की नीति पर काम करती है। किसी के बहकावे में नहीं आना है, रालोद के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताना है।       
प्रदेश की सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे लोग लूट खसोट में लगे रहे। अधिकारियों के ट्रांसफर- पोस्टिंग में एक जाति के लोगों प्राथमिकता दी गई। सभी पदों के रेट तय थे। हमारी सरकार बनी तो सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया जाएगा। योग्यता के आधार पर सभी जाति के अच्छे अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। बसपा के बारे में कहा कि बड़े जानवर वाली पार्टी की मुखिया ने तो अपनी सरकार में मूर्तियां लगा कर जनता के धन को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता जुगेंद्र सिंह और संचालन पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह चौधरी ने किया। बरौली से रालोद प्रत्याशी नीरज शर्मा भी समर्थकों के साथ जनसभा में मौजूद रहे। जयंत चौधरी से पहले केहर सिंह रावत विधायक हरियाणा, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, रालोद के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह, युवा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, मनोज सिंह प्रधान, प्रदीप चौधरी, छत्तर सिंह बीडीसी, विजयपाल सिंह, मनवीर सिंह चेयरमैन आदि ने भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सभा में मुख्य रूप से अब्दुल्ला शेरवानी, वीरपाल सिंह दिवाकर, रमेश सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह बापू, श्रीचंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, महीपाल सिंह प्रधान, विनोद कुमार, उदयवीर सिंह, रामवीर सिंह, भोला सिंह आदि नेता मौजूद रहे। 
मुंह दिखाई में सादाबाद सीट दे दो: चारू
राष्ट्रीय लोकदल की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी ने सादाबाद में रोड शो के दौरान जनता से मुंह दिखाई के रूप में डॉ. अनिल चौधरी की जीत का आशीर्वाद मांगा। 
उन्हाेंने कहा कि वह पहली बार सादाबाद आई हैं। पहले जो चूक आप लोगों से हुई, उसे दोबारा मत होने देना। डॉ. साहब को इतने अधिक मतों से जिताना कि उनकी जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाए। उन्होंने कहा कि इस बार रालोद पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक सीटें जीतेगी।
रालोद को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह है। किसान, मजदूर खासकर नौजवानों में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। डॉ. अनिल चौधरी पहले भी विधायक रह चुके हैं और एक बार फिर से उन्हें आप सबकी मांग पर मौका दिया गया है। 
आप उन्हें जिताकर विधानसभा भेजने का काम करें। रोड शो में एक तरफ चारू चौधरी गाड़ी में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार रहीं थी तो दूसरी तरफ उन्हीं की गाड़ी के बोनट पर बैठे रालोद प्रत्याशी डॉ. अनिल चौधरी हाथ जोड़कर जनता से आशीर्वाद मांग रहे थे। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर चारू गदगद नजर आईं। 
रोड शो में न सिर्फ, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पैदल चल रहे थे, बल्कि काफी संख्या में बाइकों पर रालोद समर्थक रालोद का झंडा फहराते हुए चारू भाभी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। काफी संख्या में लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर चारू के रोड शो को देखा।
रोड शो का शुभारंभ मुरसान के कंचना फाटक से हुआ। इसके बाद रोड शो गांव दयालपुर, सात बरामई, कोटा, पटा, खुटीपुरी, सेनपुर, बर्द्धबारी से होते हुए सादाबाद पहुंचा। सादाबाद में ऊंचागांव, कजरौठी, मीरपुर, बीजलपुर चौराहा, मोनिया, हुलासी गढ़ी सहित कई अन्य गांवो में रोड शो हुआ।
सादाबाद के चरण सिंह पार्क में उन्हाेंने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उनका रोड शो मुरसान चौराहा होते हुए सलेमपुर और सहपऊ के गांव मढ़ाका, खोंड़ा में पहुंचा। यहां भी चारू चौधरी ने रालोद प्रत्याशी डॉ. अनिल चौधरी के लिए वोट मांगे। रोड शो के दौरान जर्बदस्त भीड़ की वजह से कई जगह धक्का मुक्की भी हुई। 
रोड शो में यह लोग रहे मौजूद 
रालोद के प्रदेश महासचिव गुड्डू चौधरी, कमल चौधरी, राजेश चौधरी, रमेशचंद्र ठेनुआं पूर्व जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान, रामनारायण वर्मा, योगेंद्र राना, एदल सिंह, कुंवर धर्मवीर सिंह, कुंजिल सिंह एडवोकेट, केशव चौधरी, सुआ पहलवान, हरिपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामसहाय, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, दीपू चौधरी, ईशान चौधरी, रनवीर सिंह प्रधान, बलवीर सिंह प्रधान, राजेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी सहित हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।  
लगातार नौ घंटे तक किया रोड शो
चारू चौधरी ने लगातार नौ घंटे तक रोड शो किया। सुबह 11 बजे शुरुआत के साथ रोड शो शाम आठ बजे समाप्त हुआ। इन नौ घंटों में उन्हाेंने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के  कई गांवों में डॉ. अनिल के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगे और पूर्व में हुई गलती को फिर से नहीं दोहराने का आह्वान किया । इन नौ घंटों में जनता ने भी चारू को हाथों-हाथ लिया।
एनएच हुआ जाम, गाड़ी से उतरने में हिचकीं चारू 
रोड शो में अत्यधिक भीड़ और सैकड़ों की संख्या में चौपहिया और दुपहिया वाहनों की मौजूदगी से आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। जाम और भारी भीड़ को देखते हुए एक बार तो चारू चौधरी ने अपनी गाड़ी से उतरने से ही मना कर दिया। रालोद प्रत्याशी डॉ. अनिल चौधरी उन्हें किसी प्रकार चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा तक लेकर पहुंचे और माल्यार्पण कराया। 
आमने-सामने आए दो दलों के समर्थक, जमकर नारेबाजी 
चारू चौधरी का काफिला मढ़ाका जाने के लिए सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे पर पहुंचा तो वहां से बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली से बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री के वाहनों का भी काफिला लौट रहा था। इस दौरान वहां बसपा प्रत्याशी व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय और जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय भी सहपऊ रोड की तरफ से भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए सामने से आ गए तो रालोद और बसपा के कार्यकर्ताओं मे जोश आ गया। दोनों ओर से अपने-अपने नेताओं व प्रत्याशियों के समर्थन मे नारेबाजी होने लगी। 
कई गांव में स्वागत के लिए धरी रह गई मालाएं 
अत्यधिक भीड़ और जगह जगह हो रहे स्वागत के कारण चारू चौधरी कई गांवों में नहीं जा पाईं। जबकि गांव-गांव लोगों ने चारू के स्वागत की तैयारी कर रखी थी। सहपऊ कस्बा के अलावा गांव धाधऊ, नगला मनी, सेवा का नगला, शिखरा आदि कई गांवों में ग्रामीण मायूस हो गए। स्वागत के लिए मालाएं भी धरी रह गईं। 
चारू कह रही लल्ला से, वोट पड़ेगौ हल्ला से
चारू चौधरी के काफिले के साथ सैकड़ों की तादाद में युवा रालोद कार्यकर्ता बाइकों पर चारू भाभी जिंदाबाद, अनिल चौधरी जिंदाबाद, गुड्डू चौधरी जिंदाबाद एवं चारू कह रही लल्ला से, वोट पडे़गाौ हल्ला से जैसे नारे लगाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। 
विरोधी दलों के प्रत्याशियों के  चेहरों का उड़ा रंग 
रालोद के रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर विरोधी दलों के प्रत्याशियों के चेहरों का रंग भी उड़ गया। कइ प्रत्याशी गांव गांव रालोद के रोड शो में उमड़ी भीड़ का आंकलन करने में जुटे रहे। इस भीड़ के आधार पर जीत हार की आंकड़ेबाजी भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें