फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक से टक्कर मार किया घायल, पकड़ा तो पीटकर कर दिया घायल

Tue, 04 Feb 2025 06:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक युवक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके ताऊ भंवरपाल सिंह और योगेंद्र सिंह निवासी गांव हरदोई थाना पालीमुकीमपुर को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 फरवरी को गांव नगलातीत थाना दादों निवासी प्रमोद कुमार को कुछ लोगों ने सिर फोड़कर लहूलुहान कर दिया था। मामले में 4 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन


प्रमोद कुमार के अनुसार 2 फरवरी की शाम गांव हुसैपुर निवासी अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए वह गांव नगला ब्राह्मण में आए थे। यहां गांव मझोला निवासी एक युवक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनके ताऊ भंवरपाल सिंह और योगेंद्र सिंह निवासी गांव हरदोई थाना पालीमुकीमपुर को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस पर उन्होंने बाइक चालक को पकड़ लिया तो बाइक सवार के साथियों ने पीटकर सिर फोड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें