फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान में दम घुट रहा तो पाकिस्तान चली जाएं मुनव्वर राना की बेटी सुमैया: भाजपा सांसद

Sun, 09 Feb 2020 08:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सुमैया राना (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा कि प्रख्यात शायर मुनव्वर राना की बेटी सुमैया राना को हिंदुस्तान में घुटन हो रही है तो वह पाकिस्तान चली जाएं। गौरतलब हो कि सुमैया राना शनिवार को एएमयू में सीएए के विरोध में चल रहे धरना में शामिल हुई थीं। वहां उन्होंने कहा था कि आज हम जिस हिंदुस्तान में सांस ले रहे हैं उसमें घुटन महसूस हो रही है।

विज्ञापन

 
मैरिस रोड स्थित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद सतीश गौतम ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि हिंदुस्तान में जिनका दम घुट रहा है, उनके लिए पाकिस्तान का रास्ता खुला हुआ है। भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह... इंशाअल्लाह का नारा लगाने वाले पाकिस्तान में जाएंगे तो आजादी का मतलब समझ में आएगा।

दोदपुर में एक कार्यक्रम में महापौर मो. फुरकान के बयान के संबंध में पूछे जाने पर सांसद ने  कहा कि महापौर को ज्ञान नहीं है। एक खास तरह की मानसिकता से निकल नहीं पा रहे हैं। एक समुदाय की राजनीति करते हैं। राष्ट्र सर्वोपरि है, बाद में कास्ट है। सीएए किसी को  निकालने के लिए नहीं बल्कि बाहर से आए लोगों को नागरिकता देने का कानून है। 
विज्ञापन


सीएए के विरोध में एएमयू में धरना दे रहे छात्रों के सवाल पर उन्होंने कहा कि एएमयू कैंपस के अंदर 100-150 लड़के धरना दे रहे हैं। अधिकतर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। धरना देने वाले छात्र अगले  साल कैंपस में दिखाई नहीं देंगे। उनके परिवार को नोटिस जा रहा है। कैंपस में आकर विवादित भाषण देने वाले को बिहार में जाकर गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें