फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: आईएएस संजीव रंजन ने संभाला जिलाधिकारी का चार्ज, प्रतापगढ़ से होकर आए स्थानांतरित

Mon, 20 Jan 2025 04:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकता शासन के कार्यों को लेकर रहेगी। विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। कानून और व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाएगा। शासन के निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस संजीव रंजन ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। वह प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी थे, वहां से स्थानांतरित होकर अलीगढ़ आए हैं। विशाख जी का लखनऊ के जिलाधिकारी पद पर तबादला हो गया था। 

विज्ञापन


नवागत जिलाधिकारी संजीव रंजन ने 20 जनवरी सांय को  जनपद कोषागार में जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों को धरातल पर लागू करने के साथ ही कानून व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अखिलेश कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राम शंकर, एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, एसडीएम इगलास साश्वत त्रिपुरारी,, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार, सीएमओ डॉ नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।

आईएएस संजीव रंजन के बारे में
सन 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव रंजन यहां से पहले कई अहम पदों पर रहे हैं। वह अलीगढ़ से पहले प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी रहे। इससे पहले संजीव रंजन कुशीनगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रहे हैं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी भी रहे हैं। सहारनपुर में मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें