फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण जिन बच्चों ने माता-पिता को खो दिए, मैं उनकी मदद करूंगाः लेखक शोभित सिन्हा

Tue, 11 May 2021 08:21 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
शोभित सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मशहूर लेखक शोभित सिन्हा, जो इस कोरोना महामारी में लोगों के लिए एक मसीहा बनकर सामने आए हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक घोषणा की कि वह उन बच्चों की स्कूल फीस का ध्यान रखेंगे, जिन्होंने कोरोना वायरस के चलते अपने माता-पिता को खो दिया है। इस बारे में शोभित ने कहा कि इस कोविड में जिन छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिए हैं, उनमें से मैं 10 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाऊंगा।

विज्ञापन


कोविड-19 की दूसरी लहर ने हम सबको अंदर से तोड़ कर रख दिया है। एक तरफ दुनिया के साथ भारत में आए दिन बढ़ते मामलों ने खतरनाक रूप ले लिया है। वहीं, दूसरी तरफ इस घातक वायरस की त्रासदी ने दुनिया भर में कई परिवारों को बर्बाद कर दिया। कई लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों, अपने प्रियजनों को खो दिया है। ठीक उन्हीं में से बहुत सारे छोटे बच्चों ने भी अपने माता-पिता को खो दिया, और इतनी कम उम्र में वह अनाथ हो गए।

इसके अलावा, शोभित कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए बेड, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करने में लगे हैं। वैसे, सामाजिक कार्य के साथ शोभित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह जरूरतमंद लोगों की किसी भी रूप में मदद कर सकें। 
विज्ञापन


शोभित उन लोगों में से एक है, जो लोगों की मदद कर इंसानियत की मिसाल कायम करते हैं। साथ ही, लोगों की मदद के लिए हर पल तात्पर्य रहते हैं। उनकी इस छवि को देखकर, यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया में मानवता अभी भी जीवित है। बता दें कि, शोभित सिन्हा कई कॉमेडी रियलिटी शो और सिटकॉम में बतौर लेखक के रूप में जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें