फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वैष्णो देवी, ज्वाला देवी, नैना देवी भी जाना था

Tue, 04 Jun 2024 03:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाया, धनीपुर सहित हाथरस जनपद के नगला उदय सिंह और मझोला के तीर्थयात्री 10 दिन की यात्रा पर निकले थे। उन्हें माता वैष्णो, ज्वाला देवी, नैना देवी आदि के भी दर्शन करने जाना था, लेकिन वह शिवखोड़ी भी नहीं पहुंच पाए। उधर सोमवार को भी गांव में रिश्तेदारों सहित जनप्रतिनिधि पहुंचकर मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन




नाया गांव के तीर्थयात्रियों के अनुसार बस में सभी लोग दस दिन की तीर्थयात्रा पर निकले थे। पहला पड़ाव कुरुक्षेत्र था। वहां से शिवखोड़ी जाना था। इसके बाद वैष्णो देवी फिर नगर कोट, ज्वाला देवी चिंतपूर्णी, नैना देवी होते हुए हरिद्वार पहुंचना था। वहां पर गंगा स्नान करने के बाद वापसी थी। 28 मई को निकलने के बाद 29 को कुरुक्षेत्र में रुके थे। 30 मई की दोपहर शिवखोड़ी जाते समय हादसा हो गया।




सोमवार को पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह के पौत्र भी गांव पहुंचे और मृतकों के परिवार वालों से मिलकर हादसे की जानकारी ली। वहीं गांव में चौपाल, गलियों में सुबह-शाम इसी हादसे की चर्चा है। लोग एक-दूसरे के गांव के घायलों के कुशलक्षेम के बारे में पूछते रहे। बलीपुर निवासी 70 वर्षीय जगवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी स्मृति में इतना बड़ा हादसा कभी नहीं सुना। सोमवार को लेखपाल और राजस्व निरीक्षक टीम के साथ नाया गांव में मृतकों और घायलों का ब्यौरा तैयार करते रहे। ग्राम पंचायत कार्यालय में चल रहा प्रशासन का शिविर कार्यालय बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें