मोनी के अनुसार उसके पति ई रिक्शा चलाते थे। 9 अक्तूबर को गत्ता भरा ई रिक्शा बौनेर तिराहे पर लावारिस मिला था। कानपुर के बिठूर थाने से मोबाइल पर खबर मिली कि जयप्रकाश का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला है। अब मोनी मुकदमा दर्ज कराने के लिए अलीगढ़-कानपुर के चक्कर काट रही है।
थाना रोरावर के गांव सलेमपुर माफी निवासी 28 वर्षीय जयप्रकाश की मौत के बाद से उसकी पत्नी मोनी मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही है। उसका कहना है कि पति की अलीगढ़ पुलिस कानपुर और कानपुर पुलिस अलीगढ़ की घटना बताकर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
मोनी के अनुसार उसके पति ई रिक्शा चलाते थे। 9 अक्तूबर को गत्ता भरा ई रिक्शा बौनेर तिराहे पर लावारिस मिला था। महुआखेड़ा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद पति ने मोबाइल पर बताया था कि कुछ लोग पकड़कर ले जा रहे हैं। उसकी हत्या कर सकते हैं।
11 अक्तूबर को कानपुर के बिठूर थाने से मोबाइल पर खबर मिली कि जयप्रकाश का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला है। उसने आत्महत्या की है। तब से वह पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए महुआखेड़ा थाने से बिठूर तक चक्कर काट रही हैं, लेकिन दोनों जगह की पुलिस टरका रही है।