अलीगढ़ कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा में एक माह पूर्व दंपती में विवाद हो गया था। गुस्से में युवक घर छोड़कर चला गया। तब से पत्नी बच्चों के साथ उसकी तलाश में भटक रही है।
विज्ञापन
पीडि़ता ने 4 अप्रैल को एसएसपी संजीव सुमन से मदद की गुहार लगाई है। मोहल्ला भुजपुरा निवासी खुशबू ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 3 मार्च को किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर पति घर से जेवरात और नकदी लेकर चला गया। उसका फोन बंद जा रहा है। एसएसपी ने मामले में थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
अलीगढ़ पुलिस ने ट्विट करते हुए बताया कि पति के घर से चले जाने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है, गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया । गुमशुदा को ढूढ़ने में सहयोग करें, यदि कहीं दिखाई दे तो क्षेत्राधिकारी प्रथम 9454401239 व थाना प्रभारी कोतवाली नगर 9454402789 पर सूचना दें ।